मेयर ने स्टॉर्म वाटर नेटवर्क का किया शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन

जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उत्तर कोलकाता के दो नंबर वार्ड में मेयर फिरहाद हकीम ने स्टॉर्म वाटर नेटवर्क का सोमवार को शिलान्यास किया.

विज्ञापन

कोलकाता. जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उत्तर कोलकाता के दो नंबर वार्ड में मेयर फिरहाद हकीम ने स्टॉर्म वाटर नेटवर्क का सोमवार को शिलान्यास किया. स्टॉर्म वाटर नेटवर्क दमदम रोड इलाके से बीरपाड़ा पंपिंग स्टेशन को जोड़ेगा. इस नेटवर्क से कोलकाता के वार्ड संख्या दो, तीन और चार के लोग लाभान्वित होंगे, जिसे अगले आठ महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं करीब 28.56 करोड़ रुपये की लागत से स्टॉर्म वाटर नेटवर्क का निर्माण कार्य पूरा होगा. सोमवार को मेयर फिरहाद हकीम ने शिलान्यास किया. इस मौके पर कोलकाता नगर निगम ने सीवरेज व ड्रेनेज विभाग के मेयर परिषद के सदस्य तारक सिंह , डिप्टी मेयर व विधायक अतिन घोष सह अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे. बता दे कि उक्त वार्ड में अब तक खुले ड्रेन थे. जिसके कारण बारिश के दिनों में जल निकासी को लेकर स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था. इससे पहले वाममोर्चा सरकार के शासन काल में 200 करोड़ की लागत से यहां अंडर ग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम तैयार करने की योजना बनायी गयी थी. पर कार्य पूरा नहीं होगा सका था. बता दे कि स्टॉर्म वाटर नेटवर्क के जल की निकासी बीरपाड़ा पंपिंग स्टेशन में करेगा, जहां से पानी की निकासी बागझोरा खाल में कर दी जायेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola