सामूहिक पिटाई में जख्मी शख्स की मौत, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
सामूहिक पिटाई में जख्मी शख्स की मौत, दो गिरफ्तार

विधाननगर के सॉल्टलेक इलाके में सामूहिक पिटाई में जख्मी एक शख्स की मौत हो गयी. मृतक का नाम गौतम प्रमाणिक (45) है.

विज्ञापन

कोलकाता. विधाननगर के सॉल्टलेक इलाके में सामूहिक पिटाई में जख्मी एक शख्स की मौत हो गयी. मृतक का नाम गौतम प्रमाणिक (45) है. पुलिस ने घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच कर रही है.पुलिस के अनुसार, गौतम मालदा के मोथाबारी का निवासी था और अपने परिवार के साथ आनंदपुर थाना क्षेत्र के किराए के मकान में रहता था. वह आवारा कुत्तों की देखभाल करने वाली एक संस्था से जुड़ा था, जो मुख्य रूप से सॉल्टलेक इलाके में काम करती है. घटना 11 अक्तूबर की रात एफसी ब्लॉक में हुई. गौतम जब जा रहा था, तो कथित तौर पर कुछ लोगों ने उसे घेरकर सामूहिक रूप से पिटाई की. गंभीर रूप से घायल गौतम को अस्पताल ले जाया गया. शनिवार रात को एसएसकेएम अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और आरोपियों की पहचान कर दो लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हमला पैसों के विवाद के कारण हुआ या इसके पीछे कोई अन्य कारण था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola