एटीएम कार्ड बदल कर 35 हजार रुपये निकालने वाला गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

उत्तर कोलकाता के बड़तला थानाक्षेत्र में गौरीबाड़ी के पास राजा धीरेंद्र स्ट्रीट स्थित एक बैंक की एटीएम में वृद्ध ग्राहक का एटीएम कार्ड बदल कर उससे 35 हजार 700 रुपये निकालने के आरोप में पुलिस ने आरोपी नेपाल दास (32) को कसबा से गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

उत्तर कोलकाता के बड़तला थानाक्षेत्र में गौरीबाड़ी के पास राजा धीरेंद्र स्ट्रीट स्थित एक बैंक की एटीएम में वृद्ध ग्राहक का एटीएम कार्ड बदल कर उससे 35 हजार 700 रुपये निकालने के आरोप में पुलिस ने आरोपी नेपाल दास (32) को कसबा से गिरफ्तार किया. आरोपी कसबा के नवपल्ली इलाके का निवासी है. उसके कब्जे से 32,500 रुपये बरामद किये गये हैं.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में पीड़ित व्यक्त ने बड़तला थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. जांच के दौरान एटीएम काउंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से आरोपी को चिह्नित कर गिरफ्तार किया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola