ePaper

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी की बड़ी घोषणा,राज्य पुलिस में 12 हजार पदों पर जल्द होंगी नियुक्तियां

Updated at : 27 Sep 2024 12:22 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee : ममता बनर्जी की बड़ी घोषणा,राज्य पुलिस में 12 हजार पदों पर जल्द होंगी नियुक्तियां

Mamata Banerjee : मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्तियों के लिए राज्य सरकार की ओर से सोमवार को अधिसूचना जारी की जायेगी. इसके बाद आवेदन के आधार पर नियुक्ति होगी.

विज्ञापन

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गापूजा के पहले रोजगार के अवसरों को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य पुलिस के 12 हजार रिक्त पदों पर जल्द ही नियुक्तियां की जायेंगी और इसके लिए सोमवार को राज्य सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की जायेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य पुलिस के रिक्त पदों पर नियुक्तियां काफी समय से लंबित थीं, कानूनी विवाद के कारण यह अटकी हुई है. लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इस पर निर्णय आ जायेगा.

सोमवार को जारी होगी अधिसूचना

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि दिसंबर महीने से ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी जाये और नवनियुक्त जवानों को प्रशिक्षण के साथ-साथ ड्यूटी भी दी जाये. उन्होंने कहा कि राज्य में पुलिस के विभिन्न पदों पर कानूनी उलझन के कारण नियुक्तियां अटकी हुई हैं और इससे राज्य की सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है.मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए राज्य में कई नये थाने बनाये गये हैं.

Also read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा होगी हमारी प्राथमिकता

सुरक्षा के लिये अधिक पुलिसकर्मियों की जरूरत

इसमें और अधिक पुलिसकर्मियों की जरूरत है. इसके अलावा कई पुलिस कर्मी रिटायर हुए हैं, उनके जगह पर नयी नियुक्तियां अब तक नहीं हो पायी हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्तियों के लिए राज्य सरकार की ओर से सोमवार को अधिसूचना जारी की जायेगी. इसके बाद आवेदन के आधार पर नियुक्ति होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कानूनी पेचीदगियां न हों तो नियुक्ति प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जायेगी.

Also read : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले में पार्षद के प्रवेश करने की कोशिश को पुलिस ने किया नाकाम

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola