बशीरहाट में सरकारी शौचालय को ही दखल कर बना लिया घर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Dec 2024 1:39 AM
बशीरहाट के टाकी रोड पर ही एक सरकारी शौचालय को दखल कर अपना रहने का ठिकाना बना लिया है
प्रतिनिधि, बशीरहाट
बशीरहाट के टाकी रोड पर ही एक सरकारी शौचालय को दखल कर अपना रहने का ठिकाना बना लिया है. इसे लेकर स्थानीय बाजार कमेटी की ओर से बशीरहाट थाने में शिकायत की गयी है. जानकारी के मुताबिक, सात साल से सबीर सरदार ने दखल कर सरकारी शौचालय की जमीन पर ही अपना घर बना लिया है. उसी में वह परिवार के साथ रह रहा है. काफी प्रयास के बाद भी उसे हटाया नहीं जा सका है. बताया जाता है कि बशीरहाट एक नंबर ब्लॉक के गोटरा ग्राम पंचायत के दंडीहाट बाजार टाकी रोड के किनारे ही है. हाटखोला बाजार की ओर से लाखों रुपये खर्च कर यहां शौचालय बनाया गया था. लॉकडाउन में इस शौचालय की मेंटनेंस व देखरेख के अभाव में स्थानीय सबीर सरदार ने मौका देख कर उसे दखल कर वहां उसी शौचालय को घर बनाकर रहना शुरू कर दिया. शौचालय के अंदर ही खाट लगाकर रह रहा है. इसे लेकर बाजार कमेटी ने थाने में शिकायत कर हटाने की मांग की है.
इधर, सबीर सरदार का दावा है कि वह वहां फुटपाथ पर वर्षों से रहता था, उसे हटाकर वहां शौचालय बनाया गया, लेकिन कहा गया था कि उसे रहने के लिए ऊपर घर कर दिया जायेगा लेकिन नहीं दिया गया. अब वह कहां जायेगा, इसलिए उस जगह को ही घर बना लिया है. इधर, बाजार कमेटी ने पुलिस को बताया कि बाजार कमेटी के सदस्य कौसर मंडल ने कहा कि दंडीहाट बाजार में जगह नहीं हो रहा था, इसलिए पीडब्ल्यूडी के जगह शौचालय बनाया गया है. लेकिन उसे व्यक्ति ने सात सालों से दखल कर रह रहा है.
बाजार कमेटी ने शिकायत कर हटाने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










