बंगाल से दूर हुआ निम्न दबाव, पर बारिश रहेगी जारी

Updated:
विज्ञापन
बंगाल से दूर हुआ निम्न दबाव, पर बारिश रहेगी जारी

पश्चिम बंगाल पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब राज्य से दूर झारखंड की ओर बढ़ गया है. हालांकि, इसके बावजूद राज्य में बारिश का सिलसिला फिलहाल नहीं थमेगा.

विज्ञापन

शनिवार को हावड़ा और बीरभूम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है

संवाददाता, कोलकाता

पश्चिम बंगाल पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब राज्य से दूर झारखंड की ओर बढ़ गया है. हालांकि, इसके बावजूद राज्य में बारिश का सिलसिला फिलहाल नहीं थमेगा. मॉनसून के सक्रिय होने और एक चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है. अलीपुर मौसम विभाग ने एक विशेष बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी है.

बुधवार को दक्षिणी बंगाल के सभी जिलों में आंधी-तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. गुरुवार को दक्षिण 24 परगना, पुरुलिया, पश्चिम बर्दवान और बीरभूम जिलों में भारी बारिश (सात से 11 सेंटीमीटर) के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. बाकी जिलों में वज्रपात की संभावना है, लेकिन अलर्ट जारी करने जैसी स्थिति नहीं है. शुक्रवार को उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम बर्दवान में भारी बारिश हो सकती है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. शनिवार को हावड़ा और बीरभूम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने मछुआरों को बुधवार तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola