ePaper

सुनवाई के दूसरे दिन भी उमड़ी भीड़

Updated at : 28 Dec 2025 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
सुनवाई के दूसरे दिन भी उमड़ी भीड़

राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत सुनवाई रविवार को दूसरे दिन भी जारी रही. इस दौरान राज्य भर के 3,234 केंद्रों के सामने मतदाताओं की भारी भीड़ और लंबी कतारें देखी गयीं.

विज्ञापन

कोलकाता.

राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत सुनवाई रविवार को दूसरे दिन भी जारी रही. इस दौरान राज्य भर के 3,234 केंद्रों के सामने मतदाताओं की भारी भीड़ और लंबी कतारें देखी गयीं. सुनवाई के लिए उन लोगों को पहले चरण में बुलाया गया है, जिनका 2002 की मतदाता सूची से कोई संबंध स्थापित नहीं हो पाया है. हावड़ा जिले के सांकराइल ब्लॉक कार्यालय में 75 वर्षीय पोलियो पीड़िता सविता मन्ना एंबुलेंस से सुनवाई के लिए पहुंचीं. उनके भतीजे तापस मन्ना ने बताया कि सविता की कोई संतान नहीं है और 2002 की मतदाता सूची में उनका नाम भी दर्ज नहीं है. पोलियो से पीड़ित होने के कारण वे ठीक से चल नहीं पातीं. सविता मन्ना ने कहा कि इस उम्र में उन्हें अपनी नागरिकता साबित करनी पड़ रही है.

इसी तरह, उत्तर 24 परगना जिले के बारासात के काजीपाड़ा इलाके की महिला मतदाता निरूफा खातून भी परेशान नजर आयीं. उन्होंने बताया कि उनका जन्म उत्तर 24 परगना के कमरहट्टी इलाके में हुआ था और शादी के बाद वे बारासात के काजीपाड़ा में रह रही हैं. उनके पिता का निधन हो चुका है और उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, जबकि उनकी मां का देहांत उनके जन्म के कुछ समय बाद ही हो गया था. निरूफा खातून के पति ने बताया कि वे स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड और मौजूदा मतदाता पहचान पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर शिविर में पहुंची हैं. उन्होंने उम्मीद जतायी कि मतदाता सूची अधिकारी के आश्वासन के अनुसार उनकी समस्या का समाधान हो जायेगा.

उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने 16 दिसंबर को एसआइआर के पहले चरण के बाद मतदाता ड्राफ्ट सूची प्रकाशित की थी, जिसमें विभिन्न कारणों से 58 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटाये गये थे. इसी को लेकर राज्यभर में सुनवाई प्रक्रिया चल रही है और बड़ी संख्या में मतदाता अपनी आपत्तियां दर्ज कराने पहुंच रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola