Lakshmir Bhandar : दिसंबर से और पांच लाख महिलाओं को मिलेगा लक्ष्मी भंडार का लाभ

Updated at : 30 Nov 2024 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
Lakshmir Bhandar : दिसंबर से और पांच लाख महिलाओं को मिलेगा लक्ष्मी भंडार का लाभ

Lakshmir Bhandar : लक्ष्मी भंडार योजना 2021 विधानसभा चुनाव से पहले फरवरी में शुरू की गई थी. इस योजना के तहत राज्य की 25 से 60 वर्ष की महिलाओं को राज्य सरकार की ओर से वित्तीय सहायता मिलती है.

विज्ञापन

Lakshmir Bhandar : पश्चिम बंगाल में दिसंबर से राज्य की पांच लाख और महिलाओं को लक्ष्मी भंडार का लाभ मिलेगा. राज्य की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री शशि पांजा ने शुक्रवार को विधानसभा में यह जानकारी दी. शशि पांजा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिसंबर से लक्ष्मी भंडार योजना में 5 लाख 7 हजार 2 नई महिलाओं का नाम शामिल किया जाएगा. इस योजना का लाभ 25 से 60 वर्ष की महिलाओं को मिलेगा.

2 करोड महिलाओं को पहले ही मिल रहा है लक्ष्मी भंडार का लाभ

मंत्री शशि पांजा ने कहा कि जो महिलाएं 60 वर्ष की उम्र पार कर लेंगी, उन्हें वृद्धा पेंशन भत्ता मिलेगा. भाजपा विधायक के पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए शशि पांजा ने बताया कि 30 जून 2024 तक राज्य की 2 करोड़ 15 लाख 88 हजार 775 महिलाएं लक्ष्मी भंडार से लाभान्वित हुई हैं. राज्य सरकार ने इन महिलाओं को अनुदान प्रदान करने के लिए 13,523.88 करोड़ रुपये खर्च किए है.

Also Read : Kolkata Zoological Garden : अलीपुर जू में ‘वॉक-इन बर्ड एवियरी’ बना लोगों की पहली पसंद

लक्ष्मी भंडार योजना 2021 में हुई थी शुरु

लक्ष्मी भंडार योजना 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले फरवरी में शुरू हुई थी. इस योजना के तहत राज्य की 25 से 60 वर्ष की महिलाओं को राज्य सरकार की ओर से वित्तीय सहायता मिलती है. राज्य में रहने वाले परिवार की कोई भी महिला सदस्य इसका लाभ उठा सकती है. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में राज्य की 42 में से 29 सीटों पर तृणमूल ने जीत हासिल की थी. जिसके बाद विधानसभा के शीतकालीन सत्र में राज्य सरकार ने दिसंबर से राज्य की पांच लाख और महिलाओं को लक्ष्मी भंडार योजना से जोड़ने का निर्णय लिया है.

Also Read : West Bengal : मलय घटक ने कहा, बंगाल में बाल श्रम में आई कमी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola