किन्नर को प्रेमजाल में फंसा 15 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
किन्नर को प्रेमजाल में फंसा 15 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

शुक्रवार को महकमा अदालत में पेश करने पर अदालत ने उसे पुलिस रिमांड में भेज दिया.

विज्ञापन

दुर्गापुर. फेसबुक के जरिए एक किन्नर से संपर्क कर प्रेम संबंध बनाने और 15 लाख रुपये ठगने के आरोप में दुर्गापुर के श्यामपुर नौ नंबर गली निवासी रजत दास को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया. शुक्रवार को महकमा अदालत में पेश करने पर अदालत ने उसे पुलिस रिमांड में भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता निवासी प्रियंका घोष नाग का वर्ष 2017 में सोशल मीडिया पर रजत दास से परिचय हुआ था. इसके बाद दोनों के बीच संबंध बने. आरोप है कि वर्ष 2017 से 2022 के बीच रजत दास ने व्यवसाय के नाम पर प्रियंका घोष नाग से समय-समय पर करीब 15 लाख रुपये उधार लिए.

फर्जी दस्तावेज देने का आरोप

प्रियंका घोष नाग का कहना है कि रुपये लौटाने के बजाय रजत दास ने गोरिया स्थित पुश्तैनी मकान उसके नाम करने का आश्वासन दिया और कथित रूप से नकली दस्तावेज सौंप दिये, जो जांच में फर्जी पाये गये. करीब एक वर्ष से रुपये को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था. गुरुवार देर रात प्रियंका घोष नाग रिश्तेदारों के साथ दुर्गापुर पहुंची और कोकओवन थाने में शिकायत कर दी. इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी रजत दास को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola