कमरहट्टी : सरस्वती पूजा को लेकर तृणमूल में गुटबाजी

Updated:
विज्ञापन
कमरहट्टी : सरस्वती पूजा को लेकर तृणमूल में गुटबाजी

कमरहट्टी के नंदननगर सुभाष पल्ली (उत्तर) इलाके में सरस्वती पूजा को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के भीतर आपसी विवाद सामने आया है.

विज्ञापन

मंदिर में लगाया ताला, इलाके में तनाव का माहौल

बैरकपुर. कमरहट्टी के नंदननगर सुभाष पल्ली (उत्तर) इलाके में सरस्वती पूजा को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के भीतर आपसी विवाद सामने आया है. आरोप है कि बेलघरिया सार्वजनिक श्री श्री दुर्गाचक सोसाइटी मंदिर में सरस्वती पूजा के आयोजन को लेकर पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी के चलते एक गुट ने मंदिर में ताला लगा दिया. स्थानीय महिलाओं और पूजा आयोजकों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए वे स्थानीय वार्ड पार्षद के पास गये थे, लेकिन वहां से भी कोई ठोस समाधान नहीं मिला. इसके बाद इलाके की महिलाओं में भारी नाराजगी देखने को मिली और उन्होंने विरोध जताया. मामले की सूचना मिलने पर बेलघरिया थाने की पुलिस ने हस्तक्षेप किया. पुलिस ने सरस्वती पूजा को लेकर उत्पन्न विवाद को सुलझाने के उद्देश्य से दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बातचीत की और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की. इस बीच, पूजा मंडप के पास एक पेड़ काटे जाने को लेकर भी शिकायत दर्ज करायी गयी है. इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इलाके की महिलाओं का कहना है कि यदि उन्हें मंदिर में सरस्वती पूजा करने से रोका गया, तो वे भी किसी अन्य को मंदिर में पूजा करने की अनुमति नहीं देंगी. इस घटना को लेकर पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola