बंगाल चुनाव से पहले 6 आईपीएस अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

Ips Transfer-Posting In Bengal

IPS Transfer-Posting: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग जारी है. जनवरी के अंत में हुए बड़े फेरबदल के बाद एक बार फिर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 6 अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की गयी है. इस बार किन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उसकी पूरी लिस्ट यहां देखें.

विज्ञापन

IPS Transfer-Posting News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सेवा के कई अधिकारियों का तबादला किया गया है. राज्य के गृह व पर्वतीय मामलों के विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गयी है. इसमें बताया गया है कि राज्य के एडीजी और आइजीपी (मॉडर्नाइजेशन एंड को-ऑर्डिनेशन) के पद पर राजीव मिश्र को एडीजी व आइजीपी (दक्षिण बंगाल) के पद पर तैनात किया गया है.

विज्ञापन

लक्ष्मी नारायण मीणा सीआईडी के एडीजीपी एंड आईजी बने

आदेश में एडीजी एंड आइजी (संसोधनागार सेवाएं विभाग) लक्ष्मी नारायण मीणा को सीआईडी का एडीजी एंड आइजीपी बनाया गया है. मुर्शिदाबाद और जंगीपुर रेंज के आइजीपी मुकेश को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में आइजीपी का पदभार सौंपा गया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वकार रजा बने मुर्शिदाबाद रेंज के डीआइजी

नदिया और राणाघाट रेंज के डीआइजी सैयद वकार राजा को मुर्शिदाबाद रेंज का डीआइजी बनाया गया है. कृष्णानगर पुलिस जिला के एसपी अमरनाथ के को जलपाईगुड़ी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. जलपाईगुड़ी के पुलिस अधीक्षक वाइ रघुवंशी को कृष्णानगर पुलिस जिला का एसपी बनाया गया है.

अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की पूरी लिस्ट यहां देखें

अधिकारी का नामकिस पद पर कहां थी पोस्टिंगकहां भेजे गये
राजीव मिश्रएडीजी और आइजीपी (मॉडर्नाइजेशन एंड को-ऑर्डिनेशन)एडीजी व आइजीपी (दक्षिण बंगाल)
लक्ष्मी नारायण मीणाएडीजी एंड आइजी (संसोधनागार सेवाएं विभाग)एडीजी एंड आइजीपी (सीआईडी)
मुकेशआइजीपी, मुर्शिदाबाद और जंगीपुर रेंजआइजीपी, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी)
सैयद वकार राजाडीआइजी, नदिया और राणाघाट रेंजडीआइजी, मुर्शिदाबाद रेंज
अमरनाथ केएसपी, कृष्णानगर पुलिस जिलाएसपी, जलपाईगुड़ी
वाइ रघुवंशीएसपी, जलपाईगुड़ीएसपी, कृष्णानगर पुलिस जिला

इसे भी पढ़ें

पुलिस विभाग में हुआ एक और बड़ा फेरबदल, 27 अधिकारियों का तबादला

चुनाव के पहले अधिकारियों के तबादले को लेकर आयोग की गाइडलाइंस जारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola