पुलिस विभाग में हुआ एक और बड़ा फेरबदल, 27 अधिकारियों का तबादला

Updated at : 31 Jan 2026 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस विभाग में हुआ एक और बड़ा फेरबदल, 27 अधिकारियों का तबादला

राज्य सरकार ने पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. शुक्रवार को कोलकाता पुलिस कमिश्नर के तबादले के महज 24 घंटे के भीतर, शनिवार को राज्य और कोलकाता पुलिस के उच्च स्तर पर 27 और अधिकारियों का तबादला कर दिया गया.

विज्ञापन

कोलकाता.

राज्य सरकार ने पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. शुक्रवार को कोलकाता पुलिस कमिश्नर के तबादले के महज 24 घंटे के भीतर, शनिवार को राज्य और कोलकाता पुलिस के उच्च स्तर पर 27 और अधिकारियों का तबादला कर दिया गया. इस फेरबदल में सबसे चर्चित नाम मुर्शिदाबाद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सनी राज का है, जिन्हें बेलडांगा में हाल ही में हुई हिंसा के बाद पद से हटा दिया गया है. मुर्शिदाबाद के एसपी सनी राज को हटा कर अब एसएस (आइबी) के पद पर भेज दिया गया है. उनकी जगह धृतिमान सरकार को मुर्शिदाबाद पुलिस जिले का नया एसपी नियुक्त किया गया है. धृतिमान सरकार के पास पूर्व में पुरुलिया, बांकुड़ा और पश्चिम मेदिनीपुर जैसे चुनौतीपूर्ण जिलों को संभालने का लंबा अनुभव है.

हालांकि, नबान्न (राज्य सचिवालय) के सूत्रों ने इसे एक नियमित प्रक्रिया बताया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे बेलडांगा में प्रवासी श्रमिक की मौत के बाद भड़की हिंसा और एनआइए द्वारा मामले की जांच हाथ में लेने से जोड़ कर देखा जा रहा है.

कोलकाता व विधाननगर में नयी नियुक्तियां

कोलकाता पुलिस के नवनियुक्त कमिश्नर सुप्रतीम सरकार के कार्यभार संभालते ही शहर के कई डीसी (डिप्टी कमिश्नर) बदल दिये गये हैं. दीपक सरकार को डीसी (दक्षिण) बनाया गया है, जबकि प्रियव्रत राय को बारासात का एसपी नियुक्त किया गया है. विदिशा कलिता दासगुप्ता को बनगांव का एसपी और चारु शर्मा को डीसी (दक्षिण उपनगर) की जिम्मेदारी दी गयी है. इसके अलावा, विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट में भी बदलाव हुए हैं. साॅल्टलेक के युवा भारती क्रीड़ांगन में हुई हालिया घटना के बाद निलंबित किये गये डीसी अनीश सरकार की जगह अब पुष्पा को तैनात किया गया है. ज्योतिर्मय राय विधाननगर के नये डीसी (न्यूटाउन) होंगे.

आइजी रेंज व जिलास्तर पर भी कई बदलाव

राज्य सरकार ने रेंज आइजी के पदों में भी फेरबदल किया है. अमित पी जावलगी, जिन्हें पहले बर्दवान रेंज का आइजी बनाया गया था, अब बारासात रेंज की जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं, आलोक राजोरिया को बर्दवान रेंज का आइजी नियुक्त किया गया है. अन्य महत्वपूर्ण फेरबदल में विश्वचांद ठाकुर को सुंदरबन पुलिस जिले का एसपी और प्रतीक्षा झारखरिया को दार्जिलिंग का नया एसपी बनाया गया है. राज्य प्रशासन में अचानक हुए इस व्यापक बदलाव को कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है. शुक्रवार को पुलिस विभाग के शीर्ष स्तर और आइएएस स्तर पर भी फेरबदल किया गया था. इसके बाद पुलिस महके में एक और फेरबदल शनिवार को किया गया है.

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola