ePaper

मृत छात्र के दोस्तों से पुलिस ने की पूछताछ

Updated at : 15 Jan 2025 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
मृत छात्र के दोस्तों से पुलिस ने की पूछताछ

पुलिस ने मृतक के चार दोस्तों को पूछताछ के लिए मंगलवार को थाने बुलाया था.

विज्ञापन

खड़गपुर. शॉन मलिक नामक एक छात्र का शव रविवार को खड़गपुर आइआइटी के होस्टल के कमरे से बरामद किया गया था. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष के छात्र की मौत पर रहस्य बरकरार है. पुलिस ने मृतक के चार दोस्तों को पूछताछ के लिए मंगलवार को थाने बुलाया था. पुलिस ने शॉन के दो मोबाइल और लैपटॉप भी जब्त किये हैं. उसके माता-पिता से भी बातचीत की गयी. शॉन ने शनिवार रात को अपनी मां से फोन पर बात की थी. जांचकर्ता यह पता लगाने में जुटे हैं कि इससे पहले या बाद में उसने और किससे बात की? रात में क्या खाया था? पुलिस मृतक के मोबाइल और लैपटॉप को भी खंगाल रही है.

हालांकि, मृतक के घरवालों ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी है.

वहीं, आइआइटी के अधिकारियों ने कहा कि वे जांच में पुलिस को हरसंभव सहयोग देंगे. बता दें कि फोरेंसिक टीम ने सोमवार दोपहर को घटनास्थल का दौरा किया था. टीम के सदस्यों ने आजाद हॉल की तीसरी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 302 में जाकर जांच की और वहां से कुछ नमूने भी एकत्र किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola