बंगाल के बर्दवान में हादसा, कटवा स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के एक डिब्बे में लगी आग

Updated at : 15 Feb 2026 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल के बर्दवान में हादसा, कटवा स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के एक डिब्बे में लगी आग

Indian Railways: बंगाल के बर्दवान में एक बड़ा हादसा टल गया है. बर्दमान जिले के कटवा स्टेशन पर खड़ी कटवा-अजीमगंज ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग गयी. हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

विज्ञापन

Indian Railways: बर्दवान : बंगाल में सुबह 7 बजे एक भयानक घटना घटी. स्टेशन पर एक ट्रेन में आग लग गई और पूरा डिब्बा हमारी आंखों के सामने जलकर राख हो गया. यह घटना बर्दवान के कटवा स्टेशन पर हुई. कटवा-अजीमगंज ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी थी. अचानक उसमें आग लग गई. दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाई. कटवा स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन में अचानक आग लगने से रेल सेवाओं में कुछ समय के लिए व्यवधान उत्पन्न हुआ. कुछ ट्रेनें देरी से चल रही थीं. हालांकि, अब रेल सेवाएं सामान्य रूप से बहाल हो गई हैं.

प्लेटफार्म नंबर 2 पर खड़ी थी ट्रेन

पता चला है कि कटवा-आदिमगंज ट्रेन कल रात कटवा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर पहुंची थी. ट्रेन को आज सुबह 6:05 बजे रवाना होना था. आज सुबह करीब 4:30 बजे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने देखा कि ट्रेन में आग लग गई है. बीच के एक डिब्बे में आग लग गई. यात्रियों में दहशत फैल गई और स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई.

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी. हालांकि, आग में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. आग लगने की सूचना मिलते ही कोच को तुरंत अलग कर दिया गया और आग पर काबू पा लिया गया. आरपीएफ और जीआरपी मामले की जांच कर रहे हैं. रेलवे अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं.

साढ़े चार बजे सुबह लगी आग

ट्रेन को रविवार सुबह 6:50 बजे रवाना होना था. आज सुबह करीब साढ़े चार बजे स्टेशन के यात्रियों ने देखा कि ट्रेन की एक बोगी ने भीषण आग लगी हुई है. दमकल कर्मियों का कहना है कि आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आग लगने की सूचना मिलते ही डिब्बे को अलग कर दिया गया और आग बुझा दी गई है. आरपीएफ ,जीआरपी मामले की जांच कर रही है. रेलवे अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. कटवा स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में अचानक आग लगने से ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं. कुछ ट्रेनें देरी से चल रही थीं. लेकिन अब खबर है कि ट्रेन सेवा पूरी तरह से सामान्य हो गई है.

Also Read: हुमायूं कबीर को घेरने के लिए तृणमूल ने बनाया खास प्लान, बालू दा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
रिपोर्ट : मुकेश तिवारी की.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola