एनआइए की कार्रवाई के बाद बंगाल एसटीएफ भी अलर्ट
Author Bijay kumar
Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआइए) द्वारा देशभर में की गयी छापेमारी के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने भी अपनी निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है.
विज्ञापन
कोलकाता.
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआइए) द्वारा देशभर में की गयी छापेमारी के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने भी अपनी निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है. बताया जा रहा है कि राज्य पुलिस अब एनआइए, इंटेलिजेंस ब्यूरो सहित अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए है. सूत्रों के अनुसार, जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों की ओर से युवाओं की भर्ती, स्लीपर सेल सक्रिय करने और ऑनलाइन कट्टरपंथ फैलाने की कोशिशों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. एनआइए की यह कार्रवाई असम, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और गुजरात में की गयी थी. छापेमारी के दौरान जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े प्रचार सामग्री बरामद की गयी थी. जांच में सामने आया है कि आतंकी संगठन से जुड़े लोग विभिन्न संगठनों के जरिए युवाओं को प्रभावित कर स्लीपर सेल से जोड़ने की कोशिश कर रहे थे. सूत्रों के अनुसार एसटीएफ राज्य में आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है. प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े कई लोगों को पहले भी गिरफ्तार किया गया है. एसटीएफ की विशेष टीमें ऐसे लोगों पर भी नजर रख रही हैं, जो सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और नफरत फैलाने वाली सामग्री साझा कर रहे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










