भाजपा सरकार बनी तो महिलाओं को मिलेंगे 3000 प्रति माह
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है. इसी क्रम में मंगलवार को रानीगंज के वार्ड 37 में भाजपा की ओर से विशाल जनसंपर्क अभियान चलाया गया.
रानीगंज. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है. इसी क्रम में मंगलवार को रानीगंज के वार्ड 37 में भाजपा की ओर से विशाल जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इसका नेतृत्व भाजपा प्रभारी आशा शर्मा ने किया, जिसमें भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने हिस्सा लिया. महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के मुद्दे पर बोलते हुए आशा शर्मा ने भाजपा की ओर से बड़ा चुनावी दांव खेला. उन्होंने कहा कि वर्तमान में टीएमसी सरकार महिलाओं को जो सहायता दे रही है, भाजपा की सरकार आने पर उसे बढ़ाकर 3000 प्रति माह किया जाएगा. महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष परियोजनाएं शुरू की जाएंगी ताकि हर महिला ””””लखपति”””” बन सके उन्होंने आरोप लगाया कि एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए