ePaper

महिला की हत्या के आरोप में पति और सास हिरासत में

Updated at : 26 Jun 2025 1:41 AM (IST)
विज्ञापन
महिला की हत्या के आरोप में पति और सास हिरासत में

दक्षिण 24 परगना के महेशतला थाना क्षेत्र के दौलतपुर घरामीपाड़ा में एक महिला की हत्या का आरोप उसके पति व ससुराल वालों पर लगा है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता.

दक्षिण 24 परगना के महेशतला थाना क्षेत्र के दौलतपुर घरामीपाड़ा में एक महिला की हत्या का आरोप उसके पति व ससुराल वालों पर लगा है. मृतका का नाम आसिया बीबी बताया गया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति और सास को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि आठ वर्ष पहले महेशतला के रहने वाले युवक अकील घरामी का आसिया बीबी से विवाह हुआ था. शादी के कुछ दिनों बाद ही अनबन शुरू हो गयी. मृतका की रिश्तेदार रेशमा बीबी ने आरोप लगाया कि सास और ससुराल के अन्य सदस्य आसिया को प्रताड़ित करते थे. गत सोमवार की रात महिला के मायके वालों को समझौते के लिए ससुराल बुलाया गया था.

उस समय आसिया के परिवार वालों को अपमानित कर भगा दिया गया. देर रात उनकी बेटी की मौत की खबर आयी. जब मायके वाले उसे एसएसकेएम अस्पताल ले गये, तो डॉक्टरों ने महिला के मृत होने की पुष्टि की. घटना की शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी पति और उसकी मां को हिरासत में लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola