हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर के सफर की हुई शुरुआत

Updated:
विज्ञापन
हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर के सफर की हुई शुरुआत

शुक्रवार को वसंत पंचमी के दिन हावड़ा स्टेशन से सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस की यात्रा के साथ ही राज्य के साथ पूरे देश में आरामदायक और हाई स्पीड ट्रेन में यात्रा के नये युग की शुरुआत हुई.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

शुक्रवार को वसंत पंचमी के दिन हावड़ा स्टेशन से सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस की यात्रा के साथ ही राज्य के साथ पूरे देश में आरामदायक और हाई स्पीड ट्रेन में यात्रा के नये युग की शुरुआत हुई. शुक्रवार शाम को हावड़ा स्टेशन के प्लेटफॉर्म 6 से 27575 हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस रवाना हुई. यह ट्रेन हावड़ा स्टेशन से शाम 18:20 बजे रवाना हुई. इस दौरान ट्रेन की सभी बोगियां भरी हुई थीं. 22 जनवरी को कामाख्या स्टेशन से 27576 कामाख्या-हावड़ा वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस अपनी दैनिक यात्रा शुरू कर चुकी है. उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जनवरी को मालदा स्टेशन से हावड़ा और कामाख्या के बीच भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था. 27575 हावड़ा – कामाख्या वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन शाम 6:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:20 बजे कामाख्या स्टेशन पहुंचेगी. अप 27575 हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस बंडेल, नवद्वीप धाम, कटवा, अजीमगंज, न्यू फरक्का जंक्शन, मालदा टाउन, न्यू जलपाईगुड़ी, जलपाईगुड़ी रोड, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कूचबिहार, अलुआबाड़ी रोड, रंगिया और न्यू बोंगाईगांव स्टेशनों पर भी रुकेगी. ट्रेन में एसी फर्स्ट क्लास, एसी 2-टियर और एसी 3-टियर की सुविधा है.

हावड़ा स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि पीआरएस और दूसरी साइटों से टिकट रिजर्वेशन खुलने के कुछ ही घंटों में वंदे भारत स्लीपर की पहली सर्विस की सभी सीटें बुक हो गयी थीं. बुकिंग खुलने के पहले ही दिन से पहले कुछ दिनों तक ऑक्यूपेंसी 100 प्रतिशत रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola