Howrah Bus Stand Mega Plan: हावड़ा बस स्टैंड का बदला जाएगा रूप, एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं के साथ जानें कब से शुरू होगा काम

Updated:
विज्ञापन

बस स्टैंड का नया लुक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हावड़ा बस स्टैंड का मेकओवर होने वाला है. राज्य सरकार एयरपोर्ट की तर्ज पर इसे विश्वस्तरीय मल्टी-लेवल ट्रांसपोर्ट हब में बदलने की तैयारी में है. लाखों यात्रियों को मिलेगा आधुनिक सुविधा का लाभ.

विज्ञापन

हावड़ा से श्रीकांत शर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन

राज्य सरकार ने हावड़ा बस स्टैंड के कायाकल्प के लिए मेगा प्लान तैयार किया है. इसके तहत मौजूदा बस स्टैंड को पूरी तरह बदलकर अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय मल्टी-लेवल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जायेगा. परियोजना का उद्देश्य हावड़ा में प्रतिदिन आने-जाने वाले करीब 10 लाख यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराना है. इसके साथ ही बस स्टैंड, हावड़ा स्टेशन और आसपास के इलाकों में सड़कों तथा फुटपाथों का भी व्यापक स्तर पर कायाकल्प किया जायेगा. प्रस्तावित परियोजना के अगले वर्ष जनवरी में शुरू होने की संभावना जतायी गयी है. गुरुवार को सरकार की ओर से इस महत्वाकांक्षी परियोजना का प्रस्तावित स्केच भी जारी किया गया. योजना के पूरा होने के बाद हावड़ा के इस महत्वपूर्ण परिवहन केंद्र का स्वरूप पूरी तरह बदल जाने की उम्मीद है.

एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होगा पूरा इलाका

राज्य मंत्री उमेश राय ने प्रस्तावित स्केच की जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में हावड़ा बस स्टैंड और हावड़ा स्टेशन के आसपास के इलाके को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जायेगा. यात्रियों के लिए बेहतर प्रवेश और निकास व्यवस्था के साथ आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जायेगा. बस स्टैंड और स्टेशन के बीच यात्रियों की आवाजाही को भी अधिक सुगम बनाने की योजना है. मल्टी-लेवल परिवहन व्यवस्था के जरिये बसों और अन्य वाहनों के संचालन को व्यवस्थित करने के साथ ही पैदल यात्रियों के लिए सुविधाजनक फुटपाथ और बेहतर कनेक्टिविटी विकसित की जायेगी. सरकार का लक्ष्य परिवहन व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित करने के साथ हावड़ा स्टेशन परिसर के आसपास यातायात के दबाव को कम करना भी है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

निरीक्षण के बाद तैयार हुआ विस्तृत प्रस्ताव

उल्लेखनीय है कि संसदीय कार्य, शहरी विकास एवं नगर पालिका मामलों के राज्य मंत्री उमेश राय ने पिछले दिनों हावड़ा बस स्टैंड, हावड़ा स्टेशन परिसर और सबवे का निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान यात्रियों की मौजूदा समस्याओं, यातायात व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया गया था. इसके बाद बस स्टैंड और आसपास के इलाके के समग्र विकास का प्रस्ताव तैयार किया गया. प्रस्तावित योजना में सड़क, फुटपाथ, यात्री आवागमन और परिवहन व्यवस्था को एकीकृत तरीके से विकसित करने पर जोर दिया गया है. सरकार का मानना है कि परियोजना के क्रियान्वयन से हावड़ा आने वाले लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी और स्टेशन तथा बस स्टैंड के आसपास के क्षेत्र को आधुनिक शहरी परिवहन केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी.

Also Read: बंगाल में होगी जाति प्रमाणपत्रों की जांच, अब तक 45,000 लोग संदिग्ध सूची में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola