बंगाल में रिवर टूरिज्म का नया अध्याय: नदियां बनेंगी सैर-सपाटे का जरिया, आ रहे 4 विशेष जहाज

Updated:
विज्ञापन

गंगा की लहरों पर 'पैलेस ऑन व्हील्स' जैसा अहसास!

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम बंगाल सरकार रिवर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है. चार नए जहाज खरीदकर नदियों को पर्यटन से जोड़ा जाएगा, जिससे राज्य के प्रमुख नदी क्षेत्रों और पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी.

विज्ञापन

कोलकाता से अमर शक्ति प्रसाद की रिपोर्ट

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में पर्यटन को नदियों से जोड़ने और रिवर टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार ने नई पहल शुरू की है. पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने बताया कि राज्य में नदी आधारित पर्यटन को विकसित करने के लिए चार नये जहाज खरीदे जा रहे हैं. सरकार की योजना इन जहाजों के माध्यम से राज्य के प्रमुख नदी क्षेत्रों और उनसे जुड़े पर्यटन स्थलों को पर्यटकों के लिए अधिक सुलभ बनाने की है.

नदियों के रास्ते पर्यटन स्थलों को जोड़ने की तैयारी

पर्यटन मंत्री के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में नदियों का समृद्ध नेटवर्क है और इसे पर्यटन के लिहाज से विकसित करने की काफी संभावनाएं हैं. नये जहाजों की खरीद इसी दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है. इससे पर्यटकों को नदी के रास्ते विभिन्न पर्यटन स्थलों तक पहुंचने और यात्रा का अलग अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा. राज्य सरकार पर्यटन सेवाओं के विस्तार के लिए भारतीय रेलवे के साथ भी बातचीत कर रही है. सरकार की कोशिश है कि रेल और जल परिवहन को पर्यटन से जोड़कर राज्य में एक बेहतर पर्यटन नेटवर्क तैयार किया जाए. इससे अलग-अलग इलाकों में मौजूद पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होने की उम्मीद है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

'पैलेस ऑन व्हील्स' की तर्ज पर शुरू होगी नई सेवा

मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार भारतीय रेलवे के सहयोग से 'पैलेस ऑन व्हील्स' की तर्ज पर एक विशेष पर्यटन सेवा शुरू करने की दिशा में भी काम कर रही है. इसका उद्देश्य पर्यटकों को पश्चिम बंगाल के विभिन्न पर्यटन स्थलों की यात्रा एक अलग और आकर्षक अनुभव के साथ कराने का है. समझौता हस्ताक्षर कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री शंकर घोष, सूचना एवं संस्कृति मामलों की राज्य मंत्री पूर्णिमा चक्रवर्ती समेत पर्यटन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे. सरकार का जोर ऐतिहासिक विरासत और पर्यटन स्थलों के संरक्षण के साथ उन्हें पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने पर भी है. अधिकारियों का मानना है कि इससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के अवसर भी बढ़ सकते हैं.

Also Read: Kolkata Direct Investment: कोलकाता को मिलने वाली है बड़ी सौगात, फ्रांस करेगा सीधा निवेश और शुरू हो सकती है डायरेक्ट फ्लाइट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola