रितुराज होटल अग्निकांड के मामले में अब होटल का इंटीरियर डिजाइनर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
रितुराज होटल अग्निकांड के मामले में अब होटल का इंटीरियर डिजाइनर गिरफ्तार

बुधवार को अदालत में पेशी के दौरान आरोपी के वकील राजा सेनगुप्ता ने अपने मुवक्किल के लिए जमानत का आवेदन किया और कहा कि खुर्शीद आलम होटल की इंटीरियर के काम से जुड़ा था.

विज्ञापन

बैंकशाल कोर्ट ने आरोपी को 14 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा कोलकाता. जोड़ासाको थाना क्षेत्र में स्थित रितुराज होटल में आग लगने की घटना में पुलिस ने खुर्शीद आलम को गिरफ्तार किया है. वह उस होटल में इंटीरियर डिजाइनर का काम कर रहा था. आरोपी को बुधवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर आरोपी को 14 मई तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया. बुधवार को अदालत में पेशी के दौरान आरोपी के वकील राजा सेनगुप्ता ने अपने मुवक्किल के लिए जमानत का आवेदन किया और कहा कि खुर्शीद आलम होटल की इंटीरियर के काम से जुड़ा था. वह उस होटल का कर्मचारी नहीं है. सरकारी वकील ने कहा कि घटनास्थल पर कई रसायन और जलजनित वस्तुएं पायी गयी. आग में 14 लोग मारे गये हैं. इस मामले की जांच के लिए आरोपी से पूछताछ की आवश्यकता है. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने गिरफ्तार आरोपी को 14 मई तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola