बंगाल के बालुहाटी में गैस रिसाव, इंडियन ऑयल स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल

गैस रिसाव की फाइल फोटो.
हावड़ा के बालुहाटी में इंडियन ऑयल के एक स्टेशन पर गैस रिसाव की घटना सामने आई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और अधिकारियों ने तुरंत वाल्व बंद कर स्थिति को नियंत्रण में लिया. अधिकारियों का कहना है कि अब चिंता की कोई बात नहीं है.
हावड़ा से अखिलेश कुमार सिंह की रिपोर्ट
बालुहाटी इलाके में स्थित इंडियन ऑयल के एक स्टेशन पर गैस पाइपलाइन का वाल्व अचानक खुल जाने से गैस रिसाव की घटना सामने आयी. पाइपलाइन से तेज दबाव के साथ गैस निकलने लगी, जो काफी ऊंचाई तक दिखाई दे रही थी.
स्थिति पर काबू पाया गया
स्थानीय लोगों ने तुरंत गैस रिसाव की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी. जानकारी मिलते ही डोमजूर थाने की पुलिस और इंडियन ऑयल के अधिकारी मौके पर पहुंचे. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गैस पाइपलाइन के वाल्व को बंद कर दिया और रिसाव पर नियंत्रण पा लिया.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल
अधिकारियों की तत्परता से बड़ी घटना टल गयी. हालांकि, गैस के तेज रिसाव के कारण कुछ समय तक आसपास के इलाके में अफरा-तफरी और चिंता का माहौल बना रहा. अधिकारियों का कहना है कि अब चिंता की कोई बात नहीं है. स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. एक बड़ा हादसा टल चुका है.
Also Read: बंगाल में तेज विकास चाहती है भाजपा, विशेष आर्थिक पैकेज देने से फिलहाल बच रहा केंद्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










