बड़ाबाजार में जेब से मोबाइल गायब करनेवाले पांच अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन

लालबाजार के वाच सेक्शन की टीम ने बुधवार शाम एक बड़ी सफलता हासिल की. पुलिस ने पेट्रोलिंग करने के दौरान इएम बाइपास में रूबी क्रॉसिंग के पास से पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

इएम बाइपास से हुई गिरफ्तारी, तीन मोबाइल फोन जब्त

संवाददाता, कोलकाता

लालबाजार के वाच सेक्शन की टीम ने बुधवार शाम एक बड़ी सफलता हासिल की. पुलिस ने पेट्रोलिंग करने के दौरान इएम बाइपास में रूबी क्रॉसिंग के पास से पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारियां बड़ाबाजार के पोस्ता इलाके में लोगों की जेब से मोबाइल गायब करने के मामले में हुई है. गिरफ्तार किये गये आरोपियों के नाम अमीरुल लस्कर (24), माजिद लस्कर (22), रमजान शेख (27), सलाउद्दीन शेख (22) और मोनी शेख (27) के रूप में हुई है. ये सभी दक्षिण 24 परगना जिले के जीवनतला थाना क्षेत्र के घुटियारी शरीफ के निवासी हैं. पुलिस ने इनके पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किये हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, पकड़े गये आरोपी इलाके में एक बड़े गिरोह के सदस्य बताये गये हैं. सभी आरोपियों को गुरुवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया जायेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola