पुलिस से बदसलूकी के आरोप में पार्षद विजय ओझा के खिलाफ एफआइआर

Updated:
विज्ञापन
पुलिस से बदसलूकी के आरोप में पार्षद विजय ओझा के खिलाफ एफआइआर

काम करने के दौरान उन्हें बाधा भी दी गई. इसके बाद पता चला कि वह वार्ड 23 के पार्षद विजय ओझा हैं.

विज्ञापन

कोलकाता. बड़ाबाजार अंचल के अंतर्गत आनेवाले वार्ड 23 के पार्षद विजय ओझा के खिलाफ पोस्ता थाने में एफआइआर दर्ज किया गया है. यह शिकायत हावड़ा ब्रिज ट्रैफिक गार्ड के सार्जेंट प्रणव मंडल की तरफ से दर्ज करायी गयी है. शिकायत में कहा गया है कि गत 24 अप्रैल को बड़ाबाजार में एक धार्मिक शोभायात्रा निकाली गयी थी. इस शोभायात्रा में बैशाख स्ट्रीट में वह ड्यूटी कर रहे थे. शिकायत में उन्होंने कहा कि शोभायात्रा वहां से गुजरने के दौरान अचानक एक व्यक्ति उनके पास आये और उनसे बदसलूकी करने लगे. जब उन्होंने अपना बॉडी कैमरा ऑन किया तो उसे बंद करने का दबाव देने लगे. इस दौरान उनके साथ बदसलूकी की गयी. काम करने के दौरान उन्हें बाधा भी दी गई. इसके बाद पता चला कि वह वार्ड 23 के पार्षद विजय ओझा हैं. इसके बाद उन्होंने पोस्ता थाने में पार्षद के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इधर, इस मामले में पार्षद बिजय ओझा का कहना है कि शोभायात्रा निकाले जाने को लेकर काफी पहले से पोस्ता थाने के अलावा हावड़ा ब्रिज ट्रैफिक गार्ड को सूचित किया गया था, जिसके बाद शोभायात्रा शुरू होने के पहले ही मार्ग में सड़कों पर पार्क गाड़ियों को खाली करा दिया गया था. इसके लिए उन्होंने हावड़ा ब्रिज ट्रैफिक गार्ड के ओसी और स्थानीय थाने को धन्यवाद भी दिया था. जब रैली बैशाख स्ट्रीट से होकर गुजर रही थी, उस समय देखा गया कि बैशाख स्ट्रीट में ट्रकों को खड़ा कर वहां फिर से लोडिंग- अनलोडिंग का कामशुरू किया गया है. उन्होंने सार्जेंट प्रणव मंडल से शोभायात्रा वहां से पास होने तक के दौरान रास्ते को खाली कराने का आग्रह किया, क्योंकि रास्ता काफी संकरा था और शोभायात्रा में काफी महिलाएं भी थीं. उनकी बात को अनसुना कर सार्जेंट ने उन्हें सबक सिखाने को कहा. जिसके बाद उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी. पार्षद विजय ओझा ने कहा कि वह भी हावड़ा ब्रिज ट्रैफिक गार्ड में उक्त ट्रैफिक सार्जेंट के खिलाफ इस रवैये के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर पत्र जमा किये हैं. यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह आगे बड़ा आंदोलन करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola