दक्षिण बंगाल के जिलों में आज कालबैशाखी की आशंका

Updated:
विज्ञापन
दक्षिण बंगाल के जिलों में आज कालबैशाखी की आशंका

उत्तर बंगाल के भी कई जिलों में आंधी- बारिश की आशंका है.

विज्ञापन

कोलकाता. दक्षिण बंगाल के कई जिलों में आगामी 24 घंटे में कालबैशाखी की आशंका जतायी गयी है. कोलकाता मौसम विभाग का कहना है कि यह स्थिति आठ मई तक जारी रह सकती है. कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में इस दौरान आंधी आ सकती है. साथ ही बारिश भी होने के आसार हैं. बंगाल के गंगा तटीय जिलों में अधिक बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ स्थानों पर यह गति 50 किलोमीटर तक पहुंच सकती है. उत्तर बंगाल के भी कई जिलों में आंधी- बारिश की आशंका है. मौसम विभाग का कहना है कि कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के लगभग सभी जिलों में अगले कुछ दिनों तक गरज के साथ हल्की से भारी बारिश हो सकती है. आगामी पांच दिनों में दक्षिण बंगाल के गंगा तटीय जिलों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola