ePaper

किसानों को मिला टिश्यू कल्चर आलू बीज

Updated at : 15 Oct 2025 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों को मिला टिश्यू कल्चर आलू बीज

कृषि विभाग की पहल पर हुगली जिले के हरिपाल पंचायत समिति सभाघर में मंगलवार को राज्यभर में पहली बार किसानों के लिए टिश्यू कल्चर आलू बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ

विज्ञापन

प्रतिनिधि,हुगली.

कृषि विभाग की पहल पर हुगली जिले के हरिपाल पंचायत समिति सभाघर में मंगलवार को राज्यभर में पहली बार किसानों के लिए टिश्यू कल्चर आलू बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस अवसर पर राज्य के कृषि विपणन मंत्री बेचाराम मान्ना, हरिपाल की विधायक डॉ करबी मान्ना, जिला परिषद के सभाधिपति रंजन धारा, बीडीओ पारमिता घोष व राज्य कृषि और कृषि विपणन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

कार्यक्रम में किसानों को अत्याधुनिक एपिकल रूटेड कटिंग तकनीक से तैयार उच्च गुणवत्ता वाले आलू बीज प्रदान किये गये. इस तकनीक के माध्यम से राज्य में आलू बीज उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है. राज्य सरकार के अनुसार, इस परियोजना के अंतर्गत आलू बीज उत्पादन अब स्थानीय स्तर पर किया जायेगा, जिससे किसानों को अन्य राज्यों से बीज लाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में प्रतिवर्ष लगभग 13-14 लाख टन आलू बीज की आवश्यकता होती है, जिसमें से अब तक ज्यादातर हिस्सा पंजाब, हरियाणा व उत्तर प्रदेश से मंगवाया जाता रहा है. इस निर्भरता को समाप्त करने के लिए राज्य में आलू बीज उत्पादन की पहल शुरू की गयी है. हुगली जिले में इस परियोजना के लिए 20 सहायक इकाइयां, चार ग्रीन हाउस (प्रत्येक 250 वर्गमीटर), तीन स्थानीय नेट हाउस (प्रत्येक 200 वर्गमीटर) और 10 सरकारी व कृषि विभाग के स्वामित्व वाले नेट हाउस (प्रत्येक 500 वर्गमीटर) स्थापित किये जा रहे हैं. इसके अतिरिक्त 12 कोल्ड चेंबर तैयार किये जा रहे हैं ताकि आलू बीजों का संरक्षण किया जा सके. कृषि विपणन मंत्री बेचाराम मान्ना ने कहा : राज्य सरकार किसानों को नयी तकनीक से जोड़ कर खेती को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola