16 लाख के नकली नोट बरामद, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
16 लाख के नकली नोट बरामद, दो गिरफ्तार

गिरफ्तार युवकों के नाम आलामिन शेख (20) व मिस्टर शेख (21) बताये गये हैं.

विज्ञापन

कोलकाता. मुर्शिदाबाद का शमशेरगंज एक बार फिर सुर्खियों में है. कुछ दिनों पहले वक्फ कानून के खिलाफ हुई हिंसा को केंद्र कर शमशेरगंज देश भर में सुर्खियों में आ गया था. सोमवार को शमशेरगंज से ही लगभग 16 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किये गये हैं. धुलियान के गंगा घाट इलाके से पुलिस ने नकली नोटों को बरामद किया. साथ ही दो युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवकों के नाम आलामिन शेख (20) व मिस्टर शेख (21) बताये गये हैं. दोनों ही मालदा के वैष्णवनगर थाना इलाके के रहनेवाले हैं. बरामद सभी नोट 500 रुपये के थे. मालदा से नोटों को शमशेरगंज लाया गया था. गोपनीय सूत्रों से खबर पाकर पुलिस ने तलाशी अभियान चला कर नकली नोट बरामद किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola