ePaper

डायमंड हार्बर : सिविक वॉलंटियर के घर में विस्फोट, किशोर की गयी जान

Updated at : 16 Dec 2024 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
डायमंड हार्बर : सिविक वॉलंटियर के घर में विस्फोट, किशोर की गयी जान

दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर थाना क्षेत्र के बारद्रोण नस्करपाड़ा इलाके में एक सिविक वॉलंटियर के मकान में विस्फोट होने से एक किशोर की मौत हो गयी.

विज्ञापन

ब्लास्ट में सिविक वॉलंटियर सहित उसका एक रिश्तेदार भी जख्मी

संवाददाता, कोलकाता

दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर थाना क्षेत्र के बारद्रोण नस्करपाड़ा इलाके में एक सिविक वॉलंटियर के मकान में विस्फोट होने से एक किशोर की मौत हो गयी. मृतक का नाम रिजू पाइक (14) बताया गया है. घटना में सिविक वॉलंटियर सहित उसका एक रिश्तेदार भी जख्मी हुआ है. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत है.

घटना रविवार शाम की है. सूत्रों के अनुसार, सिविक वाॅलंटियर सौमित्र नस्कर के घर पर अचानक विस्फोट हो गया. इसके बाद ही वहां आग लग गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. दमकल के पांच इंजनों को भी घटनास्थल पर लाया गया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि, विस्फोट व अग्निकांड में सौमित्र, उसका एक रिश्तेदार व अन्य एक किशोर घायल हो गया. तीनों को डायमंड हार्बर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया, जहां किशोर की मौत हो गयी. अन्य दोनों की चििकत्सा जारी है. पुलिस विस्फोट के कारण का पता लगाने में जुटी है. स्थानीय लोगों के अनुसार इस मकान में पटाखा बनाया जाता था. हालांकि, यह अभी जांच का विषय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola