राज्य में तीन चरणों में चुनाव होने की संभावना

Updated:
विज्ञापन

राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण ( एसआइआर) का काम अब अपने अंतिम दौर में है. एक मार्च को चुनाव आयोग का एक प्रतिनिधिदल कोलकाता पहुंचेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण ( एसआइआर) का काम अब अपने अंतिम दौर में है. एक मार्च को चुनाव आयोग का एक प्रतिनिधिदल कोलकाता पहुंचेगा. बताया जा रहा है कि इसी दौरान आयोग पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर सकता है. चुनाव कितने चरणों में होगा, यह अभी तक तय नहीं हुआ है. राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीइओ) ने एक चरण में चुनाव कराने के लिए इच्छा जाहिर की है, लेकिन संभावना जतायी जा रही है कि तीन चरणों में यहां चुनाव हो सकते हैं. उत्तर बंगाल के आठ जिलों में एक फेज में और दक्षिण बंगाल में दो फेज में वोटिंग हो सकती है. कोलकाता, हावड़ा, दोनों 24 परगना, हुगली और नदिया में एक साथ वोटिंग होने की संभावना है. मुर्शिदाबाद, बीरभूम, पूर्व और पश्चिम बर्दवान, बांकुड़ा, पुरुलिया, दोनों मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में एक चरण में वोटिंग हो सकती है. सुरक्षा की लिहाज से आयोग की विशेष नजर मुर्शिदाबाद, मालदा, बीरभूम, कूचबिहार और दक्षिण 24 परगना पर है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola