ePaper

शादी के दिन ही बाराती सहित दूल्हा पहुंच गया सुनवाई केंद्र

Updated at : 27 Jan 2026 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
शादी के दिन ही बाराती सहित दूल्हा पहुंच गया सुनवाई केंद्र

एसआइआर को लेकर राज्य भर में सुनवाई का दौर जारी है और इससे जुड़ी कई असामान्य घटनाएं सामने आ रही हैं. इसी क्रम में दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर में एक दूल्हे को शादी के दिन ही सुनवाई केंद्र में हाजिर होना पड़ा.

विज्ञापन

डायमंड हार्बर.

एसआइआर को लेकर राज्य भर में सुनवाई का दौर जारी है और इससे जुड़ी कई असामान्य घटनाएं सामने आ रही हैं. इसी क्रम में दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर में एक दूल्हे को शादी के दिन ही सुनवाई केंद्र में हाजिर होना पड़ा. यह दृश्य देखकर स्थानीय लोग भी हैरान रह गये. जानकारी के अनुसार, डायमंड हार्बर ब्लॉक नंबर एक की बोलसिद्धि कलीनगर ग्राम पंचायत अंतर्गत शतमानीशा गांव के बूथ नंबर 262 के मतदाता अनवर हुसैन खान की मंगलवार को शादी थी. इसी दिन उसे और उसके परिजनों व पड़ोसियों को सुनवाई के लिए नोटिस मिला. दूल्हे समेत कुल 38 लोगों को सुनवाई केंद्र में उपस्थित होने के लिए बुलाया गया था. समय के अभाव के कारण अनवर हुसैन खान दूल्हे के वेश में ही बारातियों के साथ सुनवाई केंद्र पहुंचे. दूल्हे ने तय किया कि सुनवाई पूरी करने के बाद ही वह शादी के मंडप के लिए रवाना होगा. दूल्हे के साथ उसके रिश्तेदार और पड़ोसी भी लाइन में खड़े नजर आये. दूल्हे और बारातियों का कहना है कि उन्होंने सभी आवश्यक दस्तावेज पहले ही जमा कर दिये थे.इसके बावजूद कथित लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के कारण नोटिस भेजा गया.

उन्होंने इसे बेवजह की परेशानी बताते हुए चुनाव आयोग पर सवाल उठाये और आम लोगों को इस तरह परेशान न करने की मांग की. दुल्हन का घर हावड़ा में है और डायमंड हार्बर से वहां पहुंचने में काफी समय लगता है. ऐसे में सभी इस बात को लेकर चिंतित थे कि वे समय पर शादी स्थल पहुंच पायेंगे या नहीं. जानकारी के मुताबिक, सुनवाई पूरी होने के बाद दूल्हा और सभी बाराती जल्द ही हावड़ा के लिए रवाना हो गये.

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola