डॉ विरुपाक्ष का काकद्वीप अस्पताल में विरोध

Updated:
विज्ञापन

संदीप घोष के करीबी डॉ विरुपाक्ष विश्वास के काकद्वीप अस्पताल में तबादले के खिलाफ स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

कोलकाता. संदीप घोष के करीबी डॉ विरुपाक्ष विश्वास के काकद्वीप अस्पताल में तबादले के खिलाफ स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया. उनका कहना है कि जब तक आरजी कर कांड में न्याय नहीं मिल जाता, डॉ विश्वास को काकद्वीप अस्पताल में काम करने नहीं दिया जायेगा. बता दें कि विश्वास बर्दवान मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग के सीनियर रेजिडेंट चिकित्सक हैं. आरोप है कि बर्दवान मेडिकल कॉलेज में उनकी काफी दबंगई थी. आरजी कर की घटना में भी उनका नाम सामने आया था. काकद्वीप में यह खबर फैलते ही लोग अस्पताल के बाहर जुट गये और विरोध-प्रदर्शन करने लगे. उनका कहना था कि स्वास्थ्य विभाग ने विश्वास के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया. उसका तबादला काकद्वीप सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कर दिया गया. अस्पताल के सुपर कृष्णेंदु राय ने बताया कि डॉ विश्वास के तबादले का आदेश मिला है. लेकिन अभी तक उन्होंने ज्वाइन नहीं किया है. उधर, डायमंड हार्बर स्वास्थ्य जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के दफ्तर के सामने जूनियर डॉक्टरों ने धरना दिया.

विज्ञापन

उनका कहना था कि काकद्वीप अस्पताल में डॉ विश्वास के तबादले को वापस लेना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola