ePaper

शाहजहां के गुर्गों का आतंक जारी संदेशखाली में महिलाएं असुरक्षित

Updated at : 03 May 2025 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
शाहजहां के गुर्गों का आतंक जारी संदेशखाली में महिलाएं असुरक्षित

राष्ट्रीय महिला आयोग ने संदेशखाली में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर चिंता जतायी है और कहा है कि यहां महिलाओं की कोई सुरक्षा नहीं है. शनिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डॉ अर्चना मजूमदार ने उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली के जेलियाखाली का दौरा किया. उन्होंने कुछ दिन पहले भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर हुए हमलों की पीड़ित महिलाओं से मुलाकात की. इन हमलों में महिलाओं के साथ भी हिंसा हुई थी.

विज्ञापन

बशीरहाट.

मीडिया से बात करते हुए डॉ अर्चना मजूमदार ने कहा कि संदेशखाली में हिंदू और मुस्लिम सभी महिलाओं के घरों पर हमले हुए हैं. हाल ही में कई महिलाओं के घरों में घुसकर मारपीट की गयी, जिनमें से चार अस्पताल में भर्ती हुई थीं और एक अभी भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है.

उन्होंने कहा कि महिलाओं को घरों से निकालकर जिस तरह से मारा-पीटा जा रहा है, उससे यहां अत्याचार बढ़ गया है और महिलाओं की सुरक्षा बिल्कुल नहीं है. डॉ मजूमदार ने बताया कि महिलाओं पर इसलिए हमले किए गए क्योंकि वे किसी रैली में शामिल नहीं हुई थीं.

उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल के लोगों द्वारा ये हमले किए गये हैं और किसी भी नेता या बदमाश को ऐसा करने का अधिकार नहीं है. पीड़ितों से बातचीत में 31 लोगों के नाम सामने आये हैं. उन्होंने यह भी कहा कि शेख शाहजहां भले ही जेल में है, लेकिन उसके गैंग के कई लोग अभी भी अत्याचार कर रहे हैं और रात में हमले कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola