कल्याणी एक्सप्रेसवे पर अंडरपास की मांग पर प्रदर्शन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Aug 2024 1:44 AM

विज्ञापन

उत्तर 24 परगना के जगदल के केउटिया इलाके में बुधवार को छात्रों और स्थानीय लोगों ने बैरकपुर-कल्याणी एक्सप्रेसवे पर अंडरपास व सबवे बनाने की मांग पर प्रदर्शन कर दिया.

विज्ञापन

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना के जगदल के केउटिया इलाके में बुधवार को छात्रों और स्थानीय लोगों ने बैरकपुर-कल्याणी एक्सप्रेसवे पर अंडरपास व सबवे बनाने की मांग पर प्रदर्शन कर दिया. प्रदर्शन में शामिल लोगों का आरोप है कि हाइवे को पार करने की जगह नहीं रहने के कारण लोगों को दो किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है. छात्रों को भी स्कूल जाने में समस्या होती है.

प्रदर्शन के कारण कल्याणी एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया. सूचना पाकर जगदल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे तक प्रदर्शन के बाद उन्हें समझाकर प्रदर्शन समाप्त कराया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रास्ता पर काशीबाटी, चरकडांगा, मुकुंदपुर, केउटिया पूर्वपाड़ा, बीडीओ कार्यालय, स्टेशन, स्कूल और कॉलेज हैं, लेकिन सब वे नहीं होने के कारण हर रोज उन्हें जान जोखिम में डालकर सड़क पार करनी पड़ती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola