प्रमोटर से रंगदारी की मांग सीएम को मेल कर मदद मांगी

Updated:
विज्ञापन

घटना का खुलासा तब हुआ जब प्रमोटर ने रंगदारी से बचने के लिए सीधे मुख्यमंत्री को ईमेल कर गुहार लगायी.

विज्ञापन

हावड़ा.हावड़ा के एक प्रमोटर से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. घटना का खुलासा तब हुआ जब प्रमोटर ने रंगदारी से बचने के लिए सीधे मुख्यमंत्री को ईमेल कर गुहार लगायी. इस घटना से दक्षिण हावड़ा विधानसभा क्षेत्र के थानामकुआ ग्राम पंचायत में हड़कंप मच गया है. मिली जानकारी के अनुसार अभिजीत नाइक नामक एक प्रमोटर थानामकुआ ग्राम पंचायत इलाके में स्थित चंद्रबती गांव रोड पर एक बिल्डिंग का निर्माण करा रहे हैं. उनकी शिकायत है कि बिल्डिंग निर्माण के दौरान उन्हें रंगदारी देने के लिए धमकी मिल रही है. उन्होंने रंगदारी मांगने का आरोप थानामकुआ ग्राम पंचायत के प्रधान पर लगाते हुए कहा कि उनसे पांच लाख रुपये देने को कहा गया है. प्रमोटर ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों ग्राम प्रधान के एक सहयोगी उनसे मिलने उनके कार्यालय में आये और पांच लाख रुपये की डिमांड की. प्रोमोटर का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने हावड़ा पुलिस कमिश्नर और सांकराइल पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज करायी साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय को ईमेल कर मामले की जानकारी दी है. हालांकि जिस थानामकुआ ग्राम पंचायत के प्रधान पर आरोप लगा है उन्होंने आरोपों को सरासर निराधार बताते हुए कहा कि घटना की जांच होनी चाहिए.

उन्होंने कहा यदि आरोप साबित हो गये तो वह प्रमुख पद से इस्तीफा दे देंगे. लेकिन अगर यह झूठ साबित हुआ तो वह प्रमोटर पर कानूनी कार्रवाई करेंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola