सिंडिकेट के खिलाफ आवाज उठाने पर खीरे की फसल में लगा दी आग

Updated:
विज्ञापन
सिंडिकेट के खिलाफ आवाज उठाने पर खीरे की फसल में लगा दी आग

तृणमूल सदस्यों का कहना है कि आम जनता उन्हें कटघरे में खड़ा कर रही है.

विज्ञापन

हुगली. गुप्तिपाड़ा-2 ग्राम पंचायत के तृणमूल सदस्यों को सिंडिकेट के खिलाफ आवाज उठाने की कीमत चुकानी पड़ी है. आरोप है कि पंचायत उपप्रधान के पति और बलागढ़ पंचायत समिति के उपाध्यक्ष उन्हें धमका रहे हैं. मिट्टी कटाई, बालू तस्करी और जुए के अड्डों के कारण इलाके में लोगों की परेशानी बढ़ रही है. तृणमूल सदस्यों का कहना है कि आम जनता उन्हें कटघरे में खड़ा कर रही है. विरोध करने पर एक सदस्य के खीरे के खेत में आग लगा दी गयी. उन्होंने गुप्तिपाड़ा फांड़ी में इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें धमकियां मिलनी शुरू हो गयीं. स्थिति से नाराज होकर 11 सदस्य इस्तीफा देने को तैयार हैं. प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि पार्टी को सूचित कर दिया गया है. अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बलागढ़ बीडीओ को इस्तीफा सौंप देंगे. सभी दस्तावेज तैयार हैं. प्रधान मानिक घरामी ने आरोप लगाया कि कई फैसले उनसे छिपाकर लिये जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola