अब 16 दिसंबर को महानगर में जलापूर्ति नहीं करेगा निगम

टाला पंपिंग स्टेशन अधीन फलता वाटर वर्क्स (आइजीडब्ल्यूटीपी) में मरम्मत कार्य की वजह से 16 दिसंबर को सुबह नौ बजे के बाद उत्तर कोलकाता, मध्य कोलकाता में जलापूर्ति ठप रहेगी
कोलकाता. टाला पंपिंग स्टेशन अधीन फलता वाटर वर्क्स (आइजीडब्ल्यूटीपी) में मरम्मत कार्य की वजह से 16 दिसंबर को सुबह नौ बजे के बाद उत्तर कोलकाता, मध्य कोलकाता में जलापूर्ति ठप रहेगी. साथ ही दक्षिण कोलकाता के कुछ वार्ड में भी जलापूर्ति नहीं होगी. यह जानकारी कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने दी. उन्होंने बताया कि, इससे पहले 14 दिसंबर को मरम्मत कार्य को कराये जाने की घोषणा की गयी थी. मेयर ने बताया कि इस दिन महानगर में काफी शादियां हैं. जलापूर्ति ना होने से लोगों को परेशानी हो सकती है. ऐसे में कई लोगों ने मेयर से अपील भी की है. इस वजह से अब 16 दिसंबर को मरम्मत कार्य के लिए जलापूर्ति ठप रहेगी. इसके बाद अगले दिन 17 नंबर सुबह छह बजे से जलापूर्ति व्यवस्था को बहाल कर दी जायेगी. 16 दिसंबर को उत्तर कोलकाता के बोरो- एक से सात और दक्षिण कोलकाता के बोरो आठ सहित कसबा, भवानीपुर समेत अन्य कुछ इलाकों में जलापूर्ति ठप रहेगी. विधाननगर के कुछ इलाकों में भी जलापूर्ति बंद रहेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










