मोतियाबिंद की नि:शुल्क सर्जरी करेगा निगम

उन्होंने बताया कि निगम के इन आई क्लीनिक में उक्त संस्थान की मदद से चिकित्सक मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की जांच कर रहे हैं.
कोलकाता. मोतियाबिंद से जूझ रहे लोगों को अब कोलकाता के बड़े सरकारी अस्पतालों में घंटों लाइन में लग कर इलाज कराने की आवश्यकता नहीं है. क्योंकि मोतियाबिंद की प्राथमिक जांच व सर्जरी के लिए कोलकाता नगर निगम की ओर से विशेष व्यवस्था की गयी है. कोलकाता के 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आई क्लिनिक खोले गये हैं. इस संबंध में कोलकाता नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुब्रत राय चौधरी ने बताया कि हाल में ही एक निजी संस्थान के साथ निगम के स्वास्थ्य विभाग का अनुबंध हुआ है, जिसके तहत निगम के और नौ स्वास्थ्य केंद्रों में आई क्लीनिक खोले गये हैं. पहले तीन आई क्लीनिक थे. उन्होंने बताया कि निगम के इन आई क्लीनिक में उक्त संस्थान की मदद से चिकित्सक मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की जांच कर रहे हैं. वहीं, जांच में मोतियाबिंद पाये गये मरीज को निगम के साथ अनुबंध वाले अस्पताल में नि:शुल्क सर्जरी की जा रही है. मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि निगम द्वारा मरीजों को यह सुविधा उपलब्ध कराये जाने से बड़े सरकारी अस्पतालों पर से कुछ हद तक दबाव कम होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




