ePaper

विधाननगर में पेड़ों के रखरखाव पर जोर दे रहा निगम

Updated at : 02 Jun 2025 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
विधाननगर में पेड़ों के रखरखाव पर जोर दे रहा निगम

आंधी-तूफान में पेड़ों को गिरने से बचाने के लिए विधाननगर नगर निगम की पहल

विज्ञापन

कोलकाता. बारिश के मौसम में अक्सर तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे आसपास के इलाकों को नुकसान होता है. रास्ते अवरुद्ध हो जाते हैं और जान-माल का भी खतरा रहता है. इसे देखते हुए विधाननगर नगर निगम (बीएमसी) ने अब पेड़ों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की पहल की है. इसका उद्देश्य बारिश में पेड़ों के गिरने से होने वाले नुकसान और दुर्घटनाओं को रोकना है. बीएमसी सूत्रों के अनुसार, पिछले मानसून में भी सैकड़ों पेड़ उखड़ गये थे. अकेले मई महीने में ही 100 से ज्यादा पेड़ गिरे हैं. इन घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए बीएमसी ने इस बार मॉनसून से पहले ही कमर कस ली है.

यह सुनिश्चित करने के लिए कि बारिश में कोई पेड़ न उखड़े और किसी भी तरह का नुकसान न हो, विधाननगर के सभी पार्षदों को अपने इलाकों के पेड़ों की स्थिति के बारे में बीएमसी को सूचित करने का निर्देश दिया गया है. संबंधित विभाग इन पेड़ों के रखरखाव पर पूरा जोर दे रहा है.

इन बातों पर विशेष ध्यान

बीएमसी के मुताबिक, जिन पेड़ों की टहनियां बिजली के तारों से सट रही हैं, उन्हें छांटा जायेगा. कमजोर टहनियों की छंटाई की जायेगी और जो पेड़ आधे उखड़ गये हैं, उन्हें मिट्टी आदि से दबाकर जमीन में मजबूत किया जायेगा.

बीएमसी ने दिये पार्षदों को विशेष निर्देश

बीएमसी ने विधाननगर के सभी 41 वार्डों के पार्षदों को निर्देश दिये हैं कि वे अपने-अपने इलाकों में पेड़ों की स्थिति का जायजा लें और रिपोर्ट दें. इस रिपोर्ट के आधार पर बीएमसी उन पेड़ों को मजबूत करने का काम करेगी. यदि किसी पेड़ की टहनियां कमजोर हैं, तो उन्हें काटा जायेगा. अगर कोई पेड़ जड़ से उखड़ने के कगार पर है, तो उसकी जड़ों को जमीन में और मजबूती से पकड़ बनाने के लिए ऊपर से मिट्टी डाली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola