सुरक्षा को लेकर बंगाल व असम के अफसरों के साथ आयोग की बैठक

Updated:
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने अंतर-राज्यीय सीमा की सुरक्षा को लेकर असम और पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, डीजी और राज्यों पुलिस के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

चुनाव आयोग ने अंतर-राज्यीय सीमा की सुरक्षा को लेकर असम और पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, डीजी और राज्यों पुलिस के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में इन दोनों राज्यों के उच्च-स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों को भी बुलाया गया था. बता दें कि,असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं. आयोग ने शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाये हैं. इन दोनों राज्यों के पड़ोसी राज्य अरुणाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, ओडिशा, सिक्किम, त्रिपुरा हैं. यह बैठक इन राज्यों की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए किया गया. इस बैठक में अधिकारियों को चौकस रहने के लिए कहा गया, जिससे अवैध तरीके से हथियार और नकद यहां नहीं लाया जा सके.

गौरतलब है कि सोमवार को पुलिस और एसएसटी टीम के अधिकारियों ने उत्तर बंगाल के बॉक्सिरहाट थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर नाका चेकिंग के दौरान तीन वाहनों से तीन लाख 70 हजार से अधिक नकद बरामद किये थे. इस घटना में असम के निवासी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola