‘दुआरे सरकार’ के शिविर में तृणमूल के दो गुटों में टकराव

Updated at : 31 Jan 2025 2:13 AM (IST)
विज्ञापन
‘दुआरे सरकार’ के शिविर में तृणमूल के दो गुटों में टकराव

‘दुआरे सरकार’ के शिविर में तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में टकराव का आरोप लगा है. सेवा देने के लिए टेबल लगाने को लेकर तृणमूल के दो गुटों में विवाद से तनाव फैल गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हुगली

‘दुआरे सरकार’ के शिविर में तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में टकराव का आरोप लगा है. सेवा देने के लिए टेबल लगाने को लेकर तृणमूल के दो गुटों में विवाद से तनाव फैल गया. स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए हुगली ग्रामीण पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में भारी पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया. आरोप है कि हंगामे के दौरान उपप्रधान के सुरक्षा गार्ड ने बंदूक निकाल ली. पुलिस ने किसी भी राजनीतिक दल के नेता-कार्यकर्ताओं के शिविर में प्रवेश करने पर रोक लगा दी है. घटना तारकेश्वर के नाइटा माल पहाड़पुर ग्राम पंचायत के क्षुद्ररामपुर हाइस्कूल की है.

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नाइटा माल पहाड़पुर ग्राम पंचायत के क्षुद्ररामपुर हाइस्कूल में ‘दुआरे सरकार’ के शिविर का आयोजन किया गया था. यह शिविर बुधवार को बिना किसी समस्या के संचालित हुआ, लेकिन गुरुवार की सुबह शिविर शुरू होते ही तृणमूल के दो गुटों में भारी विवाद हो गया.

दरअसल, शिविर में आम लोगों को कौन सा गुट सेवा देगा, इसे लेकर तारकेश्वर के विधायक रामेंदु सिंह राय और नाइटा माल पहाड़पुर ग्राम पंचायत के उपप्रधान शेख मनीरुल (आकाश) के गुटों के बीच टकराव शुरू हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों में लाठी चलने तक की नौबत आ गयी और इसी दौरान उपप्रधान के सुरक्षा गार्ड ने कथित तौर पर बंदूक निकाल ली. ‘दुआरे सरकार’ के शिविर में हंगामे की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, तारकेश्वर के सीआइ और बड़ी तादाद में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे.

हुगली ग्रामीण पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृशानु राय ने बताया कि आपसी विवाद की स्थिति थी, जिसे नियंत्रित कर लिया गया है. साथ ही, शिविर के अंदर किसी भी राजनीतिक दल के नेता-कर्मियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. पुलिस की तैनाती के बाद शिविर की सेवाएं पुनः शुरू कर दी गयीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola