नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी
Published by : GANESH MAHTO Updated At : 04 Feb 2026 1:18 AM
आरोप है कि दोनों ने रेलवे समेत केंद्र सरकार के अन्य विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर कइयों से लाखों रुपये की ठगी की है.
सीआइएसएफ जवान और उसका बेटा गिरफ्तार 38 लाख रुपये की ठगी की गयी ठगे गये लोगों ने किया था प्रदर्शन बशीरहाट. उत्तर 24 परगना के बशीरहाट थाने की पुलिस ने रेलवे समेत अन्य विभागों में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में सीआइएसएफ के एक जवान और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपियों में सीआइएसएफ जवान अब्दुल मालेक और उसका बेटा निजामुद्दीन गाजी है. आरोप है कि दोनों ने रेलवे समेत केंद्र सरकार के अन्य विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर कइयों से लाखों रुपये की ठगी की है. बताया जाता है कि खासकर बशीरहाट थाना क्षेत्र के पीफा और देवक इलाकों के बेरोजगार पढ़े-लिखे युवकों को झांसे में लेकर ठगी की गयी. एक-एक से पांच लाख से लेकर दस लाख तक लिये गये हैं. इस तरह से कुल 38 लाख रुपये की ठगी की गयी, लेकिन किसी को भी नौकरी नहीं मिलने और समय बीतते जाने पर संदेह होने पर लोगों ने पिता और पुत्र को घेरकर सोमवार रात विरोध प्रदर्शन किया. फिर बशीरहाट थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस पता लगा रही है कि इस ठगी के मामले में उनके साथ और कौन-कौन शामिल हैं और ये लोग कब से इस ठगी के धंधे को चला रहे थे. पुलिस ठगी के रुपये रिकवर कर लोगों को लौटाने की कोशिश में लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










