हावड़ा स्टेशन सबवे में महिला से छीन ली चेन

Updated:
विज्ञापन
हावड़ा स्टेशन सबवे में महिला से छीन ली चेन

बुधवार शाम को हावड़ा स्टेशन के सबवे में महिला के साथ हुई छिनतई की घटना को लेकर काफी हंगामा मचा हुआ है.

विज्ञापन

हावड़ा. बुधवार शाम को हावड़ा स्टेशन के सबवे में महिला के साथ हुई छिनतई की घटना को लेकर काफी हंगामा मचा हुआ है. उक्त घटना बुधवार शाम की है. आरोप है कि एक महिला का हार छीन लिया गया. हावड़ा सिटी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. समाचार लिखे जाने तक इस घटना में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. मिली जानकारी के अनुसार हावड़ा के बारहगछिया निवासी वृंदावन घोष अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहे थे. वृंदावन पेशे से पान व्यापारी हैं. इसलिए वह हावड़ा के सबवे गेट नंबर 12 के सामने पान खरीदने के लिए खड़े थे. उनकी पत्नी मिठू घोष उनके बगल में खड़ी थीं. कथित तौर पर लुटेरे ने अचानक महिला की चेन छीन ली और भाग निकले. महिला की गर्दन में मामूली चोट आयी है. घटना के बाद महिला चीखने लगी. अन्य यात्री मौके पर इकट्ठा हो गये. तब तक बदमाश भाग निकले. सूचना मिलने पर हावड़ा के गोलाबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. शिकायत के आधार पर जांच शुरू की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola