रायदीघी में भाजपा कार्यकर्ता की गला काट कर हत्या, मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन
रायदीघी में भाजपा कार्यकर्ता की गला काट कर हत्या, मचा हड़कंप

चुनावी माहौल के बीच दक्षिण 24 परगना के रायदीघी में भाजपा के एक कार्यकर्ता की हत्या करने से इलाके में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

अपराध. दक्षिण 24 परगना के रायदीघी विस क्षेत्र के मयना गांव में हुई घटना

पत्नी व उसका प्रेमी गिरफ्तार

संवाददाता,कोलकाताचुनावी माहौल के बीच दक्षिण 24 परगना के रायदीघी में भाजपा के एक कार्यकर्ता की हत्या करने से इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतक की पहचान किशोर दास के रूप में हुई है. आरोप है कि सोमवार रात गला काटकर उनकी हत्या कर दी गयी. घटना रायदीघी विधानसभा क्षेत्र के 216 नंबर बूथ के मयना गांव की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. हत्या की वजह को लेकर जहां राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गये हैं, वहीं पुलिस का दावा है कि इस घटना का राजनीति से कोई संबंध नहीं है.

फोन कर बुलाया, फिर गला काट दिया :

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सोमवार रात इलाके में काली पूजा हो रही थी, जिसमें किशोर दास मौजूद थे. आरोप है कि इसी दौरान उन्हें फोन कर वहां से बुलाया गया और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर उनकी गला काटकर हत्या कर दी गयी. वारदात के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है. जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी अनिमा दास और उसके कथित प्रेमी गोबिंद हाल्दार को गिरफ्तार किया हे. दोनों एक ही इलाके के निवासी बताये जा रहे हैं. पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि त्रिकोणीय प्रेम संबंध के कारण इस हत्या को अंजाम दिया गया.

भाजपा का आरोप- तृणमूल समर्थित हमलावरों का हाथ :

घटना की खबर मिलते ही रायदीघी विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार पलाश राना मौके पर पहुंचे. उन्होंने आरोप लगाया कि मृतक भाजपा कार्यकर्ता था और चुनाव से पहले तृणमूल समर्थित बदमाशों ने उसे निशाना बनाकर हत्या की है, ताकि इलाके में दहशत फैलायी जा सके. भाजपा ने इस घटना के विरोध में मंगलवार को थाना घेराव किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

तृणमूल का पलटवार- राजनीति करने का आरोप :

वहीं, भाजपा नेता के आरोपों को खारिज करते हुए मथुरापुर से तृणमूल सांसद बापी हाल्दार ने कहा कि यह पूरी तरह पारिवारिक मामला है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस घटना को राजनीतिक रंग देकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश कर रही है.

इलाके में तनाव, दोषियों को सख्त सजा देने की मांग :

इस जघन्य हत्या के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है. मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोग आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola