कहीं मजदूर, तो कहीं नाई बने भाजपा उम्मीदवार

Updated:
विज्ञापन
कहीं मजदूर, तो कहीं नाई बने भाजपा उम्मीदवार

पश्चिम मेदिनीपुर व झाड़ग्राम जिलों में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मी भी तेज होती जा रही है.

विज्ञापन

जीतेश बोरकर, खड़गपुर

पश्चिम मेदिनीपुर व झाड़ग्राम जिलों में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मी भी तेज होती जा रही है. चुनावी मैदान में उम्मीदवार अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं. इस बीच भाजपा उम्मीदवार मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रचार के दौरान अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं.चुनाव प्रचार के दौरान कोई उम्मीदवार मजदूर बनकर लकड़ियों का गट्ठा कंधे पर उठा कर एक वृद्धा के घर तक पहुंचा रहा है, तो कोई नाई बनकर सैलून में ग्राहक की दाढ़ी बनाता नजर आ रहा है. इन अनोखे तरीकों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.पश्चिम मेदिनीपुर के नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रामप्रसाद गिरि ने अपने प्रचार अभियान को अनोखे अंदाज में पेश किया. प्रचार के दौरान वह एक स्थानीय सैलून में पहुंचे और वहां कुर्सी पर बैठे एक ग्राहक की दाढ़ी खुद ही बना दी.वहीं, झाड़ग्राम के गोपीबल्लभपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राजेश महतो ने प्रचार के दौरान एक वृद्धा को लकड़ियों की गट्ठर सिर पर ले जाते देखा. उन्होंने तुरंत गट्ठर अपने कंधे पर उठा लिया और बातचीत करते हुए उसे वृद्धा के घर तक पहुंचाया. दोनों उम्मीदवारों के इस अलग अंदाज को देखकर आसपास के लोग हैरान रह गये. वहीं, भाजपा उम्मीदवार राजेश महतो व रामप्रसाद गिरि का कहना है कि वे सिर्फ चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं. राजेश महतो खेमाशुली में हुए कुर्मी आंदोलन का एक चर्चित चेहरा भी रह चुके हैं.

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola