ममता की जागीर नहीं है मुस्लिम वोट

Updated:
विज्ञापन

जनता उन्नयन पार्टी के चेयरमैन हुमायूं कबीर ने गुरुवार को नदिया के पलाशी से बाबरी मस्जिद स्थल तक बाइक जुलूस निकाला. संवाददाताओं से बातचीत करते हुए हुमायूं ने कहा कि 18 लाख मुस्लिमों व 40 लाख से अधिक हिंदुओं के नाम वोटर सूची से हटा दिये गये हैं.

विज्ञापन

कोलकाता.

जनता उन्नयन पार्टी के चेयरमैन हुमायूं कबीर ने गुरुवार को नदिया के पलाशी से बाबरी मस्जिद स्थल तक बाइक जुलूस निकाला. संवाददाताओं से बातचीत करते हुए हुमायूं ने कहा कि 18 लाख मुस्लिमों व 40 लाख से अधिक हिंदुओं के नाम वोटर सूची से हटा दिये गये हैं. ऐसे में भाजपा व तृणमूल का सफाया हो जायेगा. उन्होंने कहा : हम भाजपा को रोकेंगे व ममता बनर्जी को फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे.

उन्होंने कहा : मुस्लिम वोट ममता की जागीर नहीं है. अब तक मुस्लिम वोटरों को भाजपा ने डराया है. उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था, इसीलिए तृणमूल का साथ दिया. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा को रोकेंगे व ममता बनर्जी को सत्ता के करीब भी नहीं आने देंगे. मोटरबाइक जुलूस में हुमायूं कबीर रैली में सबसे आगे थे. हुमायूं कबीर ने बाइक चलाते हुए स्टंट भी किये. मुर्शिदाबाद के रेजिनगर से हजारों की संख्या में समर्थक बाइक रैली में शामिल हुए. बाबरी निर्माण स्थल बेलडांगा में घुसने से पहले हुमायूं एक खुली कार में समर्थकों का हाथ हिलाते हुए आगे बढ़े. सुबह 10 बजे शुरू हुई रैली दोपहर को बेलडांगा के बरुआ चौराहे पर पहुंची थी. रैली को देखते हुए नेशनल हाइवे नंबर 12 के एक तरफ का ट्रैफिक बंद कर दिया गया था. पूरे रास्ते पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गयी है. हालांकि प्रशासन का दावा है कि इस रैली के लिए दोनों जिलों की पुलिस से कोई अनुमति नहीं ली गयी थी. जिले के पुलिस अधीक्षक धृतिमान सरकार ने इसकी जानकारी दी. बाबरी मस्जिद ट्रस्ट कमेटी का दावा है कि रैली में 10 हजार से अधिक लोग शामिल हुए. हुमायूं ने यह भी कहा कि अन्य पार्टियों के साथ समझौता होने के बाद ही वह चुनाव के लिए आगे की घोषणा करेंगे.

उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के साथ बातचीत फाइनल हो गयी है. अन्य पार्टियों के साथ बातचीत चल रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola