ePaper

Bengal Ration Scam : राशन मामले में ईडी फिर सक्रिय, कोलकाता समेत कई जगहों पर छापेमारी

Updated at : 23 Oct 2024 12:24 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Ration Scam : राशन मामले में ईडी फिर सक्रिय, कोलकाता समेत कई जगहों पर छापेमारी

Bengal Ration Scam : ईडी ने 28 सितंबर को मामले में अतिरिक्त आरोप पत्र दाखिल किया था. वहीं, केंद्रीय जांच एजेंसी का दावा है कि राशन मामले में 1000 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है.

विज्ञापन

Bengal Ration Scam : राशन भ्रष्टाचार मामले में ईडी एक बार फिर एक्शन में है. ईडी के अधिकारी बुधवार सुबह से ही तलाशी अभियान चला रहे हैं. कोलकाता, हावड़ा समेत कई जगहों पर तलाशी ली जा रही है. सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने कुल 16 जगहों पर एक साथ छापेमारी की.

ईडी अधिकारियों ने हावड़ा में कई जगहों पर की छापेमारी

बांगुर के अलावा ईडी अधिकारियों ने हावड़ा में कई जगहों पर छापेमारी की. ईडी की दूसरी टीम ने पांचला में एक राशन डीलर के घर पर भी छापेमारी की. सबसे पहले ईडी के अधिकारी लोकनाथ साहा नाम के डीलर के घर गये. इसके बाद उन्होंने उसे लेकर उसके गोदाम पर छापा मारा.उनके गोदाम से क्षेत्र की कई राशन दुकानों को खाद्य सामग्री की आपूर्ति की जाती है. इसके अलावा ईडी की टीम ने उलबेरिया के उत्तरी जगदीशपुर में राशन डीलर बटकृष्ण घोष के कई गोदामों पर छापेमारी की.

Also Read : Bengal Ration Scam : राशन मामले में ईडी फिर सक्रिय, कोलकाता समेत कई जगहों पर छापेमारी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola