पहला वैशाख पर तारापीठ मंदिर में विशेष पूजा, सुबह से ही भक्तों की लंबी लाइन

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

तारा मंदिर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bengal News : साल का पहला दिन है और तारापीठ मंदिर में भी भक्तों की भीड़ है. भीड़ से निपटने के लिए मंदिर कमेटी की ओर से विशेष इंतजाम किये गये हैं. अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी चौकसी बरती जा रही है.

विज्ञापन

Bengal News : मुकेश तिवारी, बीरभूम. बीरभूम जिले के तारापीठ मंदिर में बुधवार को बांग्ला नव वर्ष यानी पहला बैसाख पर भक्तों की लंबी कतार देखने को मिली. तारापीठ मंदिर में पूजा अर्चना के लिए भाजपा तृणमूल कांग्रेस आदि राजनीतिक दल के नेता भी पहुंचे. सुबह से ही मंदिर परिसर में भीड़ देखने को मिली. लोगों ने मंदिर में मां तारा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया. हर बार की तरह इस वर्ष भी पहली बैसाख पर तारापीठ में भक्तों का तांता लगा रहा. दूर-दूर से आये प्रार्थी सूर्योदय से पहले से ही लाइन में खड़े नजर आए.

विज्ञापन

मंदिर पहुंचे कई दलों के नेता

बुधवार की सुबह रामपुरहाट विधानसभा के तृणमूल प्रत्याशी आशीष बनर्जी, भाजपा प्रत्याशी ध्रुव साहा ने मां तारा की पूजा अर्चना की. नए साल का दिन बाकी दिनों से अलग होता है. इस दिन लगभग हर किसी की अलग-अलग योजनाएं होती हैं, लेकिन हर कोई दिन की शुरुआत पूजा-अर्चना से करने की कोशिश करता है. परिणामस्वरूप, इस वर्ष भी बांग्ला नव वर्ष पर तारापीठ में भक्तों का तांता लगा रहा. इस बार भी यह अलग नहीं था. दूर-दूर से आए श्रद्धालु सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े थे. मां तारा का आशीर्वाद लेने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु ही नहीं बल्कि स्थानीय व्यवसायी भी आये थे.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मां तारा को लगाया मछली का भोग

रामपुरहाट विधानसभा सीट से खड़े भाजपा प्रत्याशी ध्रुव साहा, तृणमूल प्रत्याशी आशीष बनर्जी ने पूजा-अर्चना की. वे राज्य के लोगों के लिए प्रार्थना किया हैं. नियमानुसार मां तारा को सुबह स्नान कराया जाता है. फिर मंगल आरती प्रारंभ होती है. तभी से विधि-विधान से मां तारा के गर्भगृह का द्वार भक्तों के लिए खोल दिया गया. बुधवार की दोपहर में मां तारा को विशेष भोग लगाया गया. भोजन में चावल, दाल, 5 तरह की तली हुई सब्जी, पांच तरह की मिठाइयां, पोलाव, भुनी हुई मछली शामिल थी.

Also Read: पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 57 सीट पर कांटे का मुकाबला, जो जीता वही सिकंदर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola