बंगाल के बारानगर में तृणमूल-भाजपा की झड़प, सीईओ मनोज ने सजल घोष को किया फोन

Published by :Ashish Jha
Published at :14 Apr 2026 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल के बारानगर में तृणमूल-भाजपा की झड़प, सीईओ मनोज ने सजल घोष को किया फोन

Bengal Election: सजल घोष का आरोप है कि बारानगर में तृणमूल के गुंडों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर 'हमला' किया है. सजल घोष का दावा है कि पुलिस स्टेशन के सामने हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच सीईओ मनोज ने खुद उनको फोन कर के कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

Bengal Election: कोलकाता. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का प्रचार अब अंतिम चरण में है. मतदान के महज 9 दिन बजे हैं. सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने कार्यकर्ताओं के साथ वोटरों तक पहुंचे रही हैं. इस दौरान कई जगहों पर दो पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में उलझ भी रहे हैं. सोमवार की रात बारानगर में तृणमूल-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गयी. इससे इलाके में तनाव बढ़ गया. बारानगर से भाजपा उम्मीदवार सजल घोष ने घटना के विरोध में पुलिस स्टेशन के सामने प्रदर्शन किया. उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की.सजल घोष का दावा है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने प्रदर्शन के दौरान उनको फोन किया और पूरी घटना की जानकारी ली. सीईओ ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

बंदूक की बट से पीटने का आरोप

आरोप है कि चुनाव प्रचार के बाद तृणमूल से जुड़े कुछ उपद्रवियों ने अचानक भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया. बांग्ला मीडिया के अनुसार सोमवार रात को बारानगर के वार्ड नंबर 7 के आमतला में भाजपा की बैठक हुई. बैठक खत्म होने के बाद तृणमूल से जुड़े उपद्रवी अचानक वहां आ गए. पहले भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाया और गाली दी गई. फिर उन पर अचानक हमला कर दिया गया. आरोप यह भी है कि उन्हें बंदूक की बट से पीटा गया. भाजपा के तीन-चार कार्यकर्ता घायल हुए हैं. सजल घोष ने आरोप लगाया कि हमले का नेतृत्व तृणमूल के गुंडे अजय गुप्ता ने किया. आरोप है कि अजय और उसके साथियों ने पहले भी भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया था.

पुलिस की भूमिका पर उठाये सवाल

भाजपा उम्मीदवार सजल ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना पुलिस की मौजूदगी में घटी. केंद्रीय बल भी वहां तैनात थे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इसके बाद सजल घोष भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बरहनगर पहुंचे. उन्होंने पुलिस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. उन्होंने पुलिस स्टेशन में कई लोगों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. विरोध प्रदर्शन के दौरान मनोज अग्रवाल ने सजल घोष को फोन किया. सजल ने फोन पर उनसे शिकायत की और ‘बंगाल को बचाने’ की प्रार्थना की. मनोज अग्रवाल ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं

सजल ने कहा कि मनोज अग्रवाल ने आश्वासन दिया है कि मतदान शांतिपूर्ण और बिना किसी बाधा के होगा. अजय गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. जब सजल घोष ने पुलिस और केंद्रीय बलों की भूमिका पर सवाल उठाया, तो मनोज अग्रवाल ने उनसे कहा कि पुलिस के आदेश के बिना केंद्रीय बल कुछ नहीं कर सकते. इसलिए, अगर किसी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कोई शिकायत है, तो उस मामले की भी जांच की जाएगी और कार्रवाई भी की जाएगी. पुलिस स्टेशन के सामने लंबे विरोध प्रदर्शन के बाद, पुलिस ने सजल घोष को बताया कि सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने भाजपा को लिखित शिकायत दर्ज कराने के लिए भी कहा. बताया जा रहा है कि सुबह तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई.

Also Read: SIR in Supreme Court: बंगाल के लोगों को झटका, ट्राइब्यूनल का फैसला भी इस बार नहीं बना पायेगा वोटर

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola