ePaper

Bengal Durga Puja 2024 : हावड़ा के पूजा पंडाल में दिखेगा बिखरते रिश्तों के ताने-बाने को संजोने की कोशिश

Updated at : 02 Oct 2024 3:48 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Durga Puja 2024 : हावड़ा के पूजा पंडाल में दिखेगा बिखरते रिश्तों के ताने-बाने को संजोने की कोशिश

Bengal Durga Puja 2024 : सैकत चौधरी बताते हैं कि मंडप को तैयार करने में विभिन्न प्रकार के धागों का इस्तेमाल किया गया है. मंडप को तैयार करने में दो महीने का समय लगा है.

विज्ञापन

Bengal Durga Puja 2024, श्रीकांत शर्मा : पश्चिम बंगाल के दक्षिण हावड़ा के बाताईतला बाजार स्थित नतून पल्ली सार्वजनीन दुर्गोत्सव कमेटी अपनी थीम को लेकर चर्चा में रहती है. वर्ष 2023 के श्रेष्ठ दुर्गापूजा शारद सम्मान से पुरस्कृत हो चुकी पूजा कमेटी की इस बार थीम ”भालो आसार बोंन्धोन” है. मंडप में धागों की बुनाई की उम्दा कारीगरी देखने को मिलेगी. धागों के बुने मंडप में बिखरते रिश्तों के ताने-बाने को संजोने की कोशिश की गयी है.

पंडाल का थीम है बेहद खास

इसकी जानकारी देते हुए संस्था के सचिव और हावड़ा नगर निगम प्रशासनिक बोर्ड के वाइस चेयरमैन सैकत चौधरी बताते हैं कि आज के आधुनिक समाज के पास पैसा और समृद्धि है, लेकिन अपनेपन का अहसास नहीं है. पति के पास पत्नी के लिए और मां के पास बच्चों के लिए समय नहीं है. अब ना दादा-दादी की कहानियां है और नाना-नानी का प्यार. समाज के इसी बिखरते रिश्तों को संजोने की कोशिश नतून पल्ली सार्वजनीन दुर्गोत्सव कमेटी ने की है. संस्था के अध्यक्ष डॉ गौतम चौधरी बताते हैं कि इस वर्ष हमारी पूजा का 56वां वर्ष है.

Also read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा,गांधी जी के न्यायपूर्ण और समावेशी समाज के निर्माण का संकल्प लें

मंडप को तैयार करने में धागों का किया गया इस्तेमाल

श्री चौधरी बताते हैं कि मंडप को तैयार करने में विभिन्न प्रकार के धागों का इस्तेमाल किया गया है. मंडप को तैयार करने में दो महीने का समय लगा है. मेदिनीपुर जिले से आये 30 हस्तशिल्प कारीगरों ने दिन-रात मेहनत कर इसे तैयार किया है. मंडप को कपास के साथ ऊनी धागों से तैयार किया गया है.

Also read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा,भारत में सेमीकंडक्टर क्रांति का नेतृत्व करने को बंगाल तैयार

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola