सागर दत्त मेडिकल कॉलेज में काउंसिल की बैठक के दौरान हुआ हमला, तनाव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Sep 2024 2:15 AM
उत्तर 24 परगना के कमरहट्टी स्थित सागर दत्त मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में हो रही काउंसिल की बैठक में अचानक कुछ लोगों ने हमला कर वहां मौजूद डॉक्टरों से मारपीट की और फरार हो गये
टीएमसीपी के सदस्यों पर हमला करने का आरोप
प्रतिनिधि, बैरकपुर
उत्तर 24 परगना के कमरहट्टी स्थित सागर दत्त मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में हो रही काउंसिल की बैठक में अचानक कुछ लोगों ने हमला कर वहां मौजूद डॉक्टरों से मारपीट की और फरार हो गये. तृणमूल छात्र परिषद के सदस्यों पर हमला करने का आरोप है. बताया जा रहा है कि इस घटना में चेस्ट मेडिसिन के एक डॉक्टर घायल हो गये. घटना गुरुवार की दोपहर की है. जानकारी के अनुसार, सागर दत्त मेडिकल कॉलेज में काउंसिल की बैठक चल रही थी. कथित तौर पर उसी वक्त बैठक कक्ष में हमला कर दिया और बैठक में मौजूद डॉक्टरों की पिटाई कर दी. डॉक्टरों का आरोप है कि हमलावरों में से कुछ बाहरी लोग भी शामिल थे. घायल डॉक्टर का नाम मनोजीत है. आरोप है कि बैठक में मौजूद डॉक्टरों की पिटाई के अलावा अस्पताल में तोड़फोड़ भी की गयी. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










